लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: यूक्रेन के खार्किव में रूसी सैनिकों ने किया सरेंडर, खार्किव के गवर्नर ने साझा की तस्वीरें

By अनिल शर्मा | Updated: February 28, 2022 12:15 IST

बंदी रूसी सैनिकों की तस्वीर साझा करते हुए खार्किव के गवर्नर ओले सिनयेहुबोव ने दावा किया कि ये सैनिक बेखबर हैं। इनके पास हमले के दिन से ही खाना नहीं पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के खार्किव शहर में दर्जनों रूसी सैनिक यूक्रेनी सेना के आगे आत्मसमर्पण कर दिए हैं खार्किव के गवर्नर ओले सिनयेहुबोव ने अपने फेसबुक पर बंदी रूसी सैनिका की तस्वीरें साझा की हैओले सिनयेहुबोव ने कहा कि हमले के बाद से इन सैनिकों को ना तो भोजन मिली है ना पानी

खार्किवः यूक्रेन पर रूसी हमले का पांचवां दिन है। दोनों ही देशों की सेनाओं को क्षति हुई है। इस बीच यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव से दर्जनों रूसी सैनिकों के यूक्रेनी सेना के सामने आत्मसमर्पण की तस्वीरें सामने आईं हैं। खार्किव के गवर्नर ओले सिनयेहुबोव ने अपने फेसबुक पर इन तस्वीरों को साझा किया है और दावा किया कि ये सैनिक बेखबर हैं। इनके पास हमले के दिन से ही खाना नहीं पहुंचा है।

सिनयेहुबोव ने लिखा, ये 'बेखबर' हैं। सेंट्रल कमांड से उनका कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें पता नहीं किआगे क्या करना है।" बकौल सिनयेहुबोव, यूक्रेन पर हमले की शुरुआत के बाद से उन्हें भोजन और पानी नहीं मिला, ना ही इनके पास ईंधन की आपूर्ति है।  रूसी लड़ाके नागरिकों के बीच छिपने की कोशिश कर रहे हैं, लोगों से कपड़े और भोजन मांग रहे हैं।

खार्किव क्षेत्र के निवासियों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा गया, अजनबियों के लिए दरवाजा न खोलें, हमले में रुकावट में रूसी हमलावर की मदद न करें। हम मजबूत हैं, अकेले हैं, अपनी जमीन पर हैं और हम हार नहीं मानेंगे! यूक्रेन की महिमा!

फेसबुक पोस्ट के मुताबिक खार्किव में रूसी सैनिक थक चुके हैं, उनका मनोबल गिर चुका है। कहा गया कि उनका केंद्रीय कमांडरों से कोई संवाद नहीं है ना ही आगे क्या करना है उन्हें कुछ पता है। उनको ना तो खाना मिल रहा है ना ही पानी और उनके वाहनों के लिए ईंधन भी नहीं बचा है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल