लाइव न्यूज़ :

तुर्की में रूस-यूक्रेन के बीच हुआ 'मिरर' समझौता, समुद्री रास्ते से हो सकेगा अनाज का निर्यात

By शिवेंद्र राय | Updated: July 23, 2022 10:50 IST

तुर्की में रूस और यूक्रेन के बीच एक अहम समझौता हुआ है जिसके तहत रूस यूक्रेन के गोदामों में पड़े लाखों टन अनाज को निर्यात के लिए समुद्री रास्ता देने पर राजी हो गया है। ये निर्यात काला सागर के समुद्री रास्ते से किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र ने इसे ऐतिहासिक समझौता बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस समझौते को 'मिरर' नाम दिया गया हैरूस ने गारंटी दी है कि वह अनाज ले जा रहे जहाजों पर हमला नहीं करेगासमझौते की निगरानी का काम तुर्की के शहर इस्तांबुल में किया जाएगा

नई दिल्ली: पिछले पांच महीने से जंग लड़ रहे रूस और यूक्रेन के बीच एक अहम समझौता हुआ है। ये समझौता रूस या यूक्रेन में नहीं बल्कि तुर्की में हुआ। समझौते को तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने काफी अहम बताया है। इस समझौते को 'मिरर' नाम दिया गया है।

क्या है 'मिरर' समझौता

रूस और यूक्रेन के बीच हुए इस समझौते से अब यूक्रेन के गोदामों में पड़े अनाज अनाज को काला सागर के समुद्री रास्ते से बाहर भेजा जा सकेगा। रूस ने इस बात की गारंटी दी है कि वह अनाज ले जा रहे जहाजों पर हमला नहीं करेगा। रूस ने यह भी कहा है कि वह उन बंदरगाहों को भी निशाना नहीं बनाएगा जहां से अनाज से भरे मालवाहक जहाज रवाना होंगे। हालांकि इस समझौते की एक शर्त यह भी है कि  मालवाहक जहाजों को रूस की जांच से गुजरना होगा। रूस इस बात की जांच करेगा कि अनाज की आड़ में हथियारों की सप्लाई न होने पाए।

तुर्की के राष्ट्रपति ने खुशी जताई

रूस और यूक्रेन के बीच हुआ ये अहम समझौता तुर्की में हुआ। समझौते पर रूसी रक्षा मंत्री सेर्गेई शाइगु ने और यूक्रेन के इन्फ्रास्ट्रक्चर मंत्री ओलेकसांद्र कुब्राकोव ने हस्ताक्षर किए। तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने इस समझौते पर खुशी जताई है और कहा है कि युद्ध खत्म करने की दिशा में एक अहम कदम है। अर्दोआन ने कहा कि शांति कायम करने तक वह चुप नहीं बैठेंगे।

 

यह समझौता चार महीने तक लागू रहेगा जिसकी निगरानी तुर्की के शहर इस्तांबुल से किया जाएगा। अगर रूस और यूक्रेन सहमत होते हैं तो इस समझौते को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। यूक्रेन दुनिया में गेंहू के सबसे बड़े उत्पादकों में से है और युद्ध के कारण निर्यात रुकने से यूरोप में खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो गया था। यूक्रेन के अनाज का निर्यात रुकने से दुनिया भर में गेंहू से बने खाद्य पदार्थो की कमी हो गई थी और कीमत लगातार बढ़ रही थी। अमेरिका सहित पश्चिमी देश लंबे समय से इस समझौते की मांग कर रहे थे। इस अहम समझौते की तारीफ संयुक्त राष्ट्र ने भी की है और इसे ऐतिहासिक बताया है। हालांकि अभी रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादतुर्कीIstanbulRecep Tayyip Erdoan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्वतुर्किये में प्लेन क्रैश हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत 8 की मौत

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल