लाइव न्यूज़ :

उ.कोरिया ने पनडुब्बी समझौते को लेकर अमेरिका की अलोचना की, जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी

By भाषा | Updated: September 20, 2021 09:07 IST

Open in App

सियोल, 20 सितंबर (एपी) उत्तर कोरिया ने ऑस्ट्रेलिया को परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां मुहैया कराने के अमेरिका के फैसले की आलोचना की और इस समझौते द्वारा उत्तर कोरिया की सुरक्षा प्रभावित होने की स्थिति में जवाबी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

सरकारी मीडिया ने सोमवार को उत्तर कोरिया विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से यह बात कही, जिसने अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समझौते को ‘‘ बेहद खतरनाक कार्रवाई’’ करार दिया, जो एशिया-प्रशांत में सुरक्षा संतुलन को बिगाड़ देगा और ‘‘हथियारों को पाने की हौड़’’ को बढ़ावा देगा।

अधिकारी ने बताया कि उत्तर कोरिया समझौते पर करीबी नजर बनाए है और ‘‘अगर इसका हमारे देश की सुरक्षा पर मामूली असर भी पड़ा तो हम’’ जवाबी कार्रवाई करेंगे।

गौरतलब है कि ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र के लिए एक नए त्रिपक्षीय सुरक्षा गठबंधन ‘ऑकस’ (एयूकेयूएस) की पिछले सप्ताह घोषणा की थी, ताकि वे अपने साझा हितों की रक्षा कर सकें और परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बियां हासिल करने में ऑस्ट्रेलिया की मदद करने समेत रक्षा क्षमताओं को बेहतर तरीके से साझा कर सकें। इस महत्वाकांक्षी सुरक्षा पहल की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने एक संयुक्त बयान में की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?