लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन यूरोपीय संघ के नागरिकों के लिए आवेदन की समय सीमा नहीं बढ़ाएगा

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:20 IST

Open in App

लंदन, 23 जून (एपी) ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि वह अपने यहां रह रहे यूरोपीय संघ के नागरिकों के लिए स्थायी निवास की खातिर आवेदन करने की 30 जून की समय सीमा आगे नहीं बढ़ाएगी।

ब्रिटेन के पिछले साल यूरोपीय संघ से अलग हो जाने के बाद संगठन के देशों के नागरिकों का ब्रिटेन में बसने का स्वत: अधिकार समाप्त हो गया। उसी प्रकार यूरोपीय संघ के 27 देशों में ब्रिटेन के नागरिकों के रहने का अधिकार भी समाप्त हो गया। ब्रिटेन के संगठन से अलग होने के दौरान दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए थे कि ब्रेक्जिट से पहले नागरिकों के पास निवास संबंधी जो अधिकार थे, वे उनके पास रहेंगे।

इसका अर्थ है कि ब्रिटेन में यूरोपीय संघ और कई अन्य यूरोपीय देशों के नागरिकों को अपने रहने के संबंध में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि वे पहले की तरह यहां काम करना या पढ़ाई करना या सामाजिक लाभ लेना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए आवेदन करना होगा।

ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि मार्च 2019 में कार्यक्रम शुरू होने के बाद से 56 लाख आवेदन आए हैं, जिनमें से कुछ को ही अस्वीकार किया गया है। यह सरकार के पूर्व के अनुमान से कहीं अधिक है कि यूरोपीय संघ के लगभग 30 लाख नागरिक ब्रिटेन में रहते हैं। यूरोपीय संघ के ऐसे निवासियों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है जो ब्रिटेन में रहते हैं लेकिन आवेदन नहीं किया है।

आव्रजन मंत्री केविन फोस्टर ने बुधवार को कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं - हम समय सीमा नहीं बढ़ाएंगे। सीधे शब्दों में कहें तो समय सीमा बढ़ाना अपने आप में उन लोगों तक पहुंचने का समाधान नहीं है, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है... ’’

सरकार ने कहा है कि जिन लोगों ने जून के अंत तक आवेदन किया है, उन्हें कार्रवाई के लिए 28 दिन का समय देते हुए पत्र भेजे जाएंगे। फोस्टर ने कहा कि अगर बीमारी जैसे "उचित कारण" हों तो लोग समय सीमा के बाद भी आवेदन कर सकेंगे।

यूरोपीय संघ के नागरिकों के अधिवक्ताओं को चिंता है कि कुछ लोगों को अब भी इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता है। इसके अलावा करीब 4,00,000 आवेदन लंबित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?