लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक हुई दिवालिया: 22 हजार लोग बेरोजगार, दुनिया भर में फंसे लाखों लोग

By भाषा | Updated: September 23, 2019 15:56 IST

ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि 178 साल पुरानी इस कंपनी के 1,50,000 ब्रिटिश ग्राहक दुनिया भर में छुट्टियां बिताने गए हैं। उन्हें वापस लाना किसी शांतिकाल में इस तरह का अब तक का सबसे बड़ा अभियान होगा। यह प्रक्रिया सोमवार को शुरू हुई। अधिकारियों ने चेतावनी दी की इसमें और देरी नहीं की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देथॉमस कुक आपातकालीन धन जुटाने में असफल रहने के साथ सोमवार को दिवालिया हो गई दुनिया भर में निकले ब्र्रिटेन के उसके लाखों ग्राहक जहां-तहां फंस गए।

पर्यटकों को विविध प्रकार की सेवाएं देने वाली ब्रिटेन की प्रसिद्ध कंपनी थॉमस कुक आपातकालीन धन जुटाने में असफल रहने के साथ सोमवार को दिवालिया हो गई। इसके साथ ही दुनिया भर में निकले ब्र्रिटेन के उसके लाखों ग्राहक जहां-तहां फंस गए।

ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि 178 साल पुरानी इस कंपनी के 1,50,000 ब्रिटिश ग्राहक दुनिया भर में छुट्टियां बिताने गए हैं। उन्हें वापस लाना किसी शांतिकाल में इस तरह का अब तक का सबसे बड़ा अभियान होगा। यह प्रक्रिया सोमवार को शुरू हुई। अधिकारियों ने चेतावनी दी की इसमें और देरी नहीं की जा सकती है।

नागर विमानन अधिकारियों ने बताया कि थॉमस कुक ने कारोबार बंद कर दिया है, उसकी चार एयरलाइने उड़ान नहीं भर रही हैं, और 16 देशों में इसके 21,000 कर्मचारी अपनी नौकरी खो देंगे, जिसमें 9,000 ब्रिटेन में हैं। कंपनी ने कई महीने पहले कहा था कि ब्रेक्जिट में अनिश्चितता के चलते बुकिंग में कमी आ रही है और उसके ऊपर कर्ज का भार बढ़ रहा है।

कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि दिवालिया होने से बचने के लिए उसे 20 करोड़ पाउंड (25 करोड़ डॉलर) की दरकार थी और उसके इस सप्ताहांत में शेयरधारकों और कर्जदाताओं के साथ इस असफलता को रोकने के लिए बात की। कंपनी ब्रिटेन में 600 ट्रेवल स्टोर भी चलाई। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर फैंकहॉजर ने एक बयान में कहा उन्हें बंदी के लिए बेहद खेद है।

उन्होंने कहा, “कई महीनों से भारी कोशिशों और उसके बाद सघन बातचीत के वाबजूद हम अपने कारोबार को बचाने के लिए कोई समझौता नहीं कर सके।” विदेश में फंसे यात्रियों को वापस लाने के बारे में ब्रिटेन के परिवहन सचिव ग्रांट शेप्स ने कहा कि ग्राहकों को मुफ्त में वापस अपने देश लाने के लिए कई दर्जन चार्टर प्लेन किराए पर लिए गए हैं। 

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल