ब्रिटेनः पीएम ऋषि सुनक की बेटी अनुष्का ने लंदन में किया भारत का प्रसिद्ध कुचिपुड़ी डांस, देखें वायरल वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 26, 2022 10:37 AM2022-11-26T10:37:41+5:302022-11-26T11:00:47+5:30
लंदन में आयोजित 'कुचिपुड़ी डांस फेस्टिवल - रंग 2022' में परफॉर्म करने पहुंची ऋषि सुनक की बेटी अनुष्का सुनक ने कहा- भारत वह जगह है जहां मेरा परिवार, घर और संस्कृति एक साथ मिलते हैं और मुझे हर साल वहां जाना पसंद है।
लंदनः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की बेटी अनुष्का सुनक ने शुक्रवार को लंदन में कई बच्चों के साथ कुचिपुड़ी डांस कर चर्चा मे बनी हुई हैं। 9 साल की अनुष्का ने 'कुचिपुड़ी डांस फेस्टिवल - रंग 2022' में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने इस नृत्य शैली का प्रदर्शन किया। यह ब्रिटेन का सबसे बड़ा समावेशी अंतर-पीढ़ीगत उत्सव माना जाता है।
अनुष्का सुनक के डांस कार्यक्रम में उनकी मां अक्षता मूर्ति भी पहुंची थीं। इसके साथ ही ऋषि सुनक के माता-पिता भी नृत्य कार्यक्रम में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि अक्षता इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं।
Watch: Rishi Sunak's Daughter Performs Kuchipudi At UK Event https://t.co/aqRpOgR7tepic.twitter.com/FvZhEKOfHq
— NDTV (@ndtv) November 26, 2022
लंदन में आयोजित 'कुचिपुड़ी डांस फेस्टिवल - रंग 2022' में परफॉर्म करने पहुंची ऋषि सुनक की बेटी अनुष्का सुनक ने कहा- भारत वह जगह है जहां मेरा परिवार, घर और संस्कृति एक साथ मिलते हैं और मुझे हर साल वहां जाना पसंद है।
इस उत्सव में चार वर्ष की उम्र से लेकर 85 वर्ष के आयु वर्ग के करीब 100 कलाकारों ने हिस्सा लिया था, जिनमें लाइव संगीतकार, बुजुर्ग समकालीन नृत्य कलाकार (65+ वर्ष के प्रदर्शन समूह), व्हीलचेयर डांसर, नटरंग ग्रुप, पोलैंड के अंतर्राष्ट्रीय बर्सेरी छात्र शामिल थे।