लाइव न्यूज़ :

UK PM Election: इस्लामी चरमपंथ है ब्रिटेन के लिए 'सबसे बड़ा खतरा'- बोले ऋषि सुनक, कहा सरकार बनाने पर करेंगे कड़ी कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2022 07:19 IST

ऋषि सुनक ने इस्लामी चरमपंथ पर बोलते हुए कहा, ‘‘इस्लामी चरमपंथ से निपटने के लिए कोशिशों को दोगुना करना हो या हमारे देश में नफरत फैला रहे लोगों से निपटना हो, मैं इस कर्तव्य को पूरा करने के लिए जो कुछ भी जरूरी होगा, करूंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देऋषि सुनक ने इस्लामी चरमपंथ पर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने इस्लामी चरमपंथ को ब्रिटेन के लिए ‘‘सबसे बड़ा खतरा’’ करार दिया है। ऐसे में नवीनतम सर्वेक्षण में लिज ट्रस आगे और ऋषि सुनक के पीछे चलने की बात सामने आ रही है।

UK PM Election: ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने बुधवार को वादा किया कि वह इस्लामी चरमपंथ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने इस्लामी चरमपंथ को ब्रिटेन के लिए ‘‘सबसे बड़ा खतरा’’ करार देते हुए कहा कि वह चरमपंथ की मौजूदा सरकारी परिभाषा को विस्तृत करेंगे और आंतकवाद रोधी कानूनों को और मजबूत करेंगे। 

आपको बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री 42 वर्षीय सुनक प्रधानमंत्री पद की दौड़ में अपनी प्रतिद्वंद्वी लिज ट्रस से अंतर पाटते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्रिटेन में चरमपंथ को बढ़ावा देने वाले संगठनों को नष्ट करने का भी संकल्प लिया। 

इस्लामी चरमपंथ पर क्या बोले ऋषि सुनक 

सुनक ने कहा कि वह इस्लामी चरमपंथ से निपटने के लिए सरकार के हथियार के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे व ‘‘असफल हो रहे’’ निषेधात्मक कार्यक्रम पर भी फिर से ध्यान केंद्रित करेंगे। कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों का मत जीतने के लिए चल रहे अभियान के तहत उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के लिए हमारे देश और लोगों को सुरक्षित रखने से अधिक महत्वपूर्ण कोई कर्तव्य नहीं है।’’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इस्लामी चरमपंथ से निपटने के लिए कोशिशों को दोगुना करना हो या हमारे देश में नफरत फैला रहे लोगों से निपटना हो, मैं इस कर्तव्य को पूरा करने के लिए जो कुछ भी जरूरी होगा, करूंगा। ब्रिटेन स्वतंत्रता, सहिष्णुता और विविधता का प्रकाशपुंज हैं। हम उन लोगों को कभी सफल नहीं होने देंगे जो हमारी जीवनशैली को कमतर या नष्ट करना चाहते हैं।’’ ‘रेप्रस्तुत की है। 

नवीनतम सर्वेक्षण में लिज ट्रस चल रहीं है आगे

ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच कराए गए नवीनतम सर्वेक्षण के बुधवार को आए नतीजों के मुताबिक प्रधानमंत्री पद की दौड़ में विदेश मंत्री लिज ट्रस ने पूर्व चांसलर ऋषि सुनक पर व्यापक बढ़त बना ली है। 

टॅग्स :इंग्लैंडRishi Sunakबोरिस जॉनसनLondon
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा