लाइव न्यूज़ :

यूएई ने पीएम मोदी को दिया अपने देश का सबसे बड़ा सम्मान, 'जायेद मेडल' से नवाजा

By विनीत कुमार | Updated: April 4, 2019 13:09 IST

अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद ने गुरुवार सुबह इस बारे में द्वीट किया और बताया कि यूएई प्रिसडेंट ने पीएम मोदी को 'जायेद मेडल' दिये जाने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूएई ने पीएम मोदी को 'जायेद मेडल' से किया सम्मानितयूएई का सबसे बड़ा सम्मान, किसी देश के प्रमुख, राष्ट्रपति या राजा को दिया जाता है यह सम्मान

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूएई ने 'जायेद मेडल' से सम्मानित किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद ने गुरुवार सुबह इस बारे में द्वीट किया और बताया कि यूएई प्रिसडेंट ने पीएम मोदी को 'जायेद मेडल' देने का फैसला किया है। यूएई की ओर से यह सम्मान किसी भी देश के प्रमुख, राजा या फिर राष्ट्रपति को दिया जाता है।

यूएई के अखबार 'खलीज टाइम्स' के अनुसार भारत और यूएई के रिश्तों में हाल में आई मजबूती और साझा रणनीतिक सहयोग के मद्देनजर पीएम मोदी को इस मेडल से सम्मानित किया गया है। यूएई के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद की ओर से जारी बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। 

शेख मोहम्मद ने ट्वीट किया, 'मेरे प्रिय दोस्त भारतीय प्रधानमंत्री को 'जायेद मेडल' से सम्मानित करते हुए हम उनके भारत और यूएई के बीच कई क्षेत्रों में रिश्ते मजबूत बनाने में निभाई गई भूमिका की सराहना करते हैं।' 

पीएम मोदी से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ब्रिटेन की महारान क्वीन एलिजाबेथ और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को यह अवार्ड दिया जा चुका है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा