लाइव न्यूज़ :

दो पाकिस्तानी नागरिकों को थाईलैंड से प्रत्यर्पित कराकर अमेरिका लाया गया

By भाषा | Updated: July 31, 2021 09:39 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 31 जुलाई अमेरिका ने बड़ी मात्रा में देश में हेरोइन के आयात की कोशिश के आरोपों का सामना करने के लिए दो पाकिस्तानी नागरिकों का बैंकॉक से प्रत्यर्पण कराया है। संघीय मादक पदार्थ नियंत्रण एजेंसी ने यह जानकारी दी।

मुलाबख्श गोरगीच (43) और नियामतुल्ला गोरगीच (37) को थाईलैंड के अधिकारियों ने 11 अप्रैल को बैंकॉक में हिरासत में लिया था और उन्हें शुक्रवार को अमेरिका लाया गया। आरोप साबित होने पर दोनों को उम्रकैद की सजा हो सकती है।

बाद में, दोनों को न्यूयॉर्क में अमेरिकी मजिस्ट्रेट न्यायाधीश सारा नेटबर्न के सामने पेश किया गया।

अमेरिकी अटॉर्नी ऑड्रे स्ट्रॉस ने आरोप लगाया कि उन्होंने अमेरिका में थोक में हेरोइन की तस्करी की।

औषधि प्रवर्तन प्रशासन विभाग के मुताबिक एशिया में नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले मुलाबख्श और नियामतुल्ला ने 2019 के अंत में अमेरिका में आयात के लिए कई किलोग्राम मात्रा में हेरोइन खरीदने में रुचि रखने वाले उन व्यक्तियों के साथ संवाद करना और मिलना शुरू किया, जिनके बारे में उनका मानना ​​था कि वे हेरोइन के तस्कर थे।

असल में, वे लोग डीईए के निर्देश पर काम कर रहे गोपनीय सूत्र थे और एक डीईए का अंडरकवर एजेंट था जो न्यूयॉर्क में रहने वाला हेरोइन वितरक बनकर उनसे मिल रहा था।

दोनों पर अमेरिका में हेरोइन के आयात की कोशिश का आरोप तय किया गया है।

हालांकि, मुलाबख्श पर अमेरिका में हेरोइन के आयात की साजिश रचने का एक और आरोप है। प्रत्येक आरोप में अधिकतम उम्रकैद की सजा और न्यूनतम 10 साल कैद की सजा का प्रावधान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका