लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के सिनसनाटी में गोलीबारी, दो की मौत, तीन जख्मी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 16:53 IST

Open in App

सिनसनाटी (अमेरिका), पांच जुलाई (एपी) अमेरिका के सिनसनाटी में चार जुलाई को की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य जख्मी हो गए।

लेफ्टिनेंट कर्नल लीजा डेविस ने संवाददाताओं से कहा कि गोलीबारी की घटना रविवार रात को स्मेल पार्क इलाके में हुई। मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरे शख्स ने एक अस्पताल में दम तोड़ा।

पुलिस ने कहा कि गोली लगने से घायल हुए तीन अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। दो लोग मामूली रूप से जख्मी हैं जबकि तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर है। व्यस्त पार्क में आतिशबाजी छुड़ाने के बीच गोलीबारी की घटना हुई।

अम्बेर ग्रे ने ‘डब्ल्यूएक्सआईएक्स-टीवी’ से कहा कि जब गोलीबारी की घटना हुई तब वह अपने बेटे के साथ पार्क में थीं। उन्होंने कहा, “ हमने गोली चलने की आवाज़ सुनी.. चीखें सुनी और हमने देखा कि सब भाग रहे थे और चीख रहे थे।” उन्होंने कहा कि वह भी अपने बच्चे के साथ अपनी कार की ओर भागीं। डेविस ने कहा कि गोलीबारी के वक्त 400-500 किशोर पार्क में थे।

डेविस ने कहा कि पुलिस के पास संदिग्ध के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं है और अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि गोलीबारी बिना वजह की गई थी या किसी को निशाना बनाकर की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?