लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पाक जा रहे हैं मोदी के ये दो मंत्री

By भाषा | Updated: November 25, 2018 02:41 IST

पाकिस्तान में 28 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से न्यौता मिलने के कुछ देर बाद सुषमा की यह प्रतिक्रिया सामने आयी।

Open in App

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल एवं एच एस पुरी पाकिस्तान में करतारपुर गलियारे की आधारशिला कार्यक्रम में हिस्सा लेने पाक जायेंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार पाकिस्तान को इस बारे में सूचित किया।पाकिस्तान में 28 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से न्यौता मिलने के कुछ देर बाद सुषमा की यह प्रतिक्रिया सामने आयी।कुरैशी को लिखे पत्र में सुषमा ने पाकिस्तान आने का न्यौता देने के लिये उनका धन्यवाद किया और कहा कि तेलंगाना में चुनाव प्रचार अभियानों को लेकर अपनी पहले की प्रतिबद्धताओं के चलते वह करतारपुर साहिब नहीं आ सकतीं, लेकिन इस कार्यक्रम में हरसिमरत कौर बादल और पुरी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नियत तिथि पर करतारपुर साहिब आने में मैं असमर्थ हूं। लेकिन मेरे माननीय साथी हरसिमरत कौर बादल एवं एच एस पुरी भारत सरकार की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे।’’ सुषमा ने उम्मीद जतायी कि पाकिस्तान सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस गलियारे का निर्माण जल्द हो ताकि ‘‘हमारे नागरिक जल्दी से जल्दी इस गलियारे का इस्तेमाल कर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में दर्शन कर सकें।’’ 

टॅग्स :पाकिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल