लाइव न्यूज़ :

ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने अपना पहला ट्वीट 29 लाख डॉलर में नीलाम किया

By भाषा | Updated: March 23, 2021 16:04 IST

Open in App

सैन फ्रांसिस्को, 23 मार्च (एपी) ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी ने अपने पहले ट्वीट का डिजिटल संस्करण 29 लाख अमेरिकी डॉलर में बेचा है।

इससे दो सप्ताह पहले उन्होंने अपनी पोस्ट की डिजिटल नीलामी करने की घोषणा की थी।

मार्च 2006 में किए गए ट्वीट में डोर्सी ने लिखा था, “जस्ट सेटिंग अप माय ट्विटर।”

‘वैल्युएबल्स बाय सेंट’ नामक डिजिटल मंच पर इस ट्वीट की नीलामी की गई और ब्रिज ओरेकल के सीईओ सीना एस्तावि ने इसे खरीदा। डिजिटल मंच ने इसकी जानकारी दी।

डोर्सी ने इस महीने ट्वीट कर बताया था कि नीलामी से हुई कमाई को बिटकॉइन में बदला जाएगा और गैर लाभकारी संस्था ‘गिव डायरेक्टलीज अफ्रीका रेस्पोंस’ को दिया जाएगा।

यह परमार्थ संस्था कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अफ्रीकी परिवारों की वित्तीय सहायता के लिए काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका