लाइव न्यूज़ :

ट्रम्प अर्जेंटीना में मोदी और आबे के साथ करेंगे बैठक

By भाषा | Updated: November 28, 2018 19:45 IST

यह त्रिपक्षीय बैठक ट्रंप और आबे की बीच द्विपक्षीय बैठक का विस्तार है। ट्रंप का अनेक नेताओं के साथ 30 नवम्बर और एक दिसंबर को बैठक का कार्यक्रम है।

Open in App

वाशिंगटन, 28 नवम्बर (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे।

व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह त्रिपक्षीय बैठक ट्रंप और आबे की बीच द्विपक्षीय बैठक का विस्तार है। ट्रंप का अनेक नेताओं के साथ 30 नवम्बर और एक दिसंबर को बैठक का कार्यक्रम है।

इस सालाना बैठक में विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के नेता भाग लेंगे, लेकिन सब की निगाहें ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग तथा रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली मुलाकातों पर लगी रहेंगी।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले संवाददाताओं को बताया कि ट्रंप अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन तथा तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोआन के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रंप-आबे के बीच द्विपक्षीय बैठक मोदी के हिस्सा लेने से त्रिपक्षीय बैठक में तब्दील हो जाएगी।

बोल्टन ने कहा, ‘‘ट्रंप अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन, तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोआन तथा जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात करेंगे। ट्रंप और आबे के बीच बैठक में थोड़ी देर बाद मोदी भी शामिल हो जाएंगे, जिससे यह त्रिपक्षीय बैठक में तब्दील हो जाएगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति (ट्रंप) रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भी मिलेंगे और चीनी राष्ट्रपति शी (चिनफिंग) के साथ रात्रिभोज पर मिलेंगे।’’ 

शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहे मोदी का भी अनेक देश के नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है।

मोदी शी से मुलाकात करेंगे। पिछले सात महीनों में दोनों के बीच यह चौथी मुलाकात होगी। इसके अलावा मोदी संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति, चिली के राष्ट्रपति सेबास्टियन पिनेरा और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से भी मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री स्पेन, जमैका और नीदरलैंड के प्रधानमंत्रियों तथा यूरोपीय संघ और यूरोपीय परिषद के अध्यक्षों से भी मुलाकात करेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपशिंजो अबेअमेरिकाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट