जी-20 सम्मेलन: मुस्कुराते हुए ट्रंप ने पुतिन से कहा, ‘चुनाव में हस्तक्षेप मत करना’

By भाषा | Published: June 29, 2019 05:48 AM2019-06-29T05:48:04+5:302019-06-29T05:48:04+5:30

Trump jokes with Putin about Russian election meddling | जी-20 सम्मेलन: मुस्कुराते हुए ट्रंप ने पुतिन से कहा, ‘चुनाव में हस्तक्षेप मत करना’

जी-20 सम्मेलन: मुस्कुराते हुए ट्रंप ने पुतिन से कहा, ‘चुनाव में हस्तक्षेप मत करना’

Highlightsविशेष अभियोजक मुलर का कहना था कि वह ट्रंप के प्रचार अभियान और रूस के बीच आपराधिक साजिश स्थापित नहीं कर पाए। ट्रंप ने कहा कि उनका पुतिन के साथ ‘‘बहुत, बहुत अच्छा संबंध’’ है।

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल के ज्यादातर समय यह आरोप लगता रहा कि मॉस्को ने उनके निर्वाचन में मदद की लेकिन जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में यह मुद्दा उठा तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की। दोनों नेताओं के बीच विशेष अभियोजक रोबर्ट मुलर की वह रिपोर्ट आने के बाद यह पहली मुलाकात थी जिसमें कहा गया था कि मॉस्को ने 2016 चुनाव अभियान में बड़े पैमाने पर हस्तक्षेप किया।

हालांकि विशेष अभियोजक मुलर का कहना था कि वह ट्रंप के प्रचार अभियान और रूस के बीच आपराधिक साजिश स्थापित नहीं कर पाए। जब एक संवाददाता ने ट्रंप से सवाल किया कि क्या वह पुतिन को 2020 चुनावों में हस्तक्षेप नहीं करने के लिए चेताएंगे, तो राष्ट्रपति ने जवाब दिया, ‘‘हां बिल्कुल’’।

इसके बाद उन्होंने पुतिन की तरफ देखा और मजाकिया अंदाज में कहा, ‘‘चुनावों में हस्तक्षेप नही करियेगा ।’’ इस पर पुतिन भी मुस्कुरा दिये। ट्रंप ने कहा कि उनका पुतिन के साथ ‘‘बहुत, बहुत अच्छा संबंध’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘संबंधों की वजह से कई सकारात्मक चीजें सामने आ रही हैं।’’ 

Web Title: Trump jokes with Putin about Russian election meddling

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे