लाइव न्यूज़ :

चुनाव को लेकर बार-बार झूठ बोल रहे हैं ट्रंप

By भाषा | Updated: December 6, 2020 10:04 IST

Open in App

वाशिंगटन, छह दिसंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव के बाद की राजनीतिक रैली निराधार शिकायतों और खारिज की जा चुकी साजिशों की कहानियों से पटी रही। इसमें उन्होंने खुद को राष्ट्रपति चुनाव का विजेता भी घोषित किया जिसमें वह निश्चित रूप से हार चुके हैं।

वलदोस्ता, जॉर्जिया में ट्रंप ने शनिवार को अनेक बातें कहीं।

उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के पक्ष में पड़े आठ करोड़ मतों पर संदेह जाहिर किया और कहा, ‘‘जब उन्होंने इंटरनेट पर ‘थैंक्सगिविंग’ भाषण दिया तब बताते हैं कि उसे एक हजार से भी कम लोगों ने देखा...जब आपको एक हजार से भी कम लोग सुन-देख रहे हैं तो आठ करोड़ मत कैसे पड़े?’’

हालांकि तथ्य यह है कि बाइडन के ‘थैंक्सगिविंग’ भाषण को लाखों लोगों ने देखा और सुना।

दरअसल किसी व्यक्ति ने सीधे प्रसारित भाषण को किसी एक वक्त पर देखे जाने वाले लोगों की संख्या का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर पोस्ट किया था जिसके बाद एक हजार से भी कम लोगों द्वारा बाइडन का भाषण सुनने का फर्जी दावा किया गया।

बाइडन के भाषण का उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर जो वीडियो था, उसे 5,40,000 से अधिक लोगों ने देखा। इसके अलावा एनबीसी तथा एबीसी के यूट्यूब चैनलों तथा कई अन्य वेबसाइटों पर इसे लाखों लोगों ने देखा।

इसके अलावा ट्रंप ने दावा किया कि वह चुनाव जीत रहे हैं जबकि तथ्य यह है कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि वह यह चुनाव हार चुके हैं।

उन्होंने देश में हुए शीर्ष पद के चुनाव में जॉर्जिया में जीत का फिर झूठा दावा किया।

ट्रंप ने रिपब्लिकन सीनेटरों केली लोएफलर और डेविड परड्यू के लिए जॉर्जिया में प्रचार करते हुए झूठा दावा किया कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के चुनाव में राज्य में जीत हासिल की है।

उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के बाद पहली रैली में कहा, ‘‘हमें पता है कि हमने जॉर्जिया में जीत हासिल की है। यह बात आप समझते हैं।’’

वास्तविकता में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने करीब 12,500 मतों के अंतर से जॉर्जिया में चुनाव जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा