लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ले रहे हैं पीएम मोदी का सहारा, ट्रंप विक्ट्री फाइनेंस कमिटी ने जारी किया वीडियो

By सुमित राय | Updated: August 23, 2020 13:27 IST

अमेरिका में होने वाले चुनाव के लिए वहा रह रहे भारतीय वोटर्स को लुभाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारा ले रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप की टीम ने रविवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें ट्रंप और मोदी दिख रहे हैं।वीडियो में 'हाउडी मोदी' और 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम के क्लिप को दिखाया गया है।

अमेरिका में इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए दोनों बड़ी पार्टियां (डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और वोट बैंक को बढ़ाने की कोशिश में लग गई हैं। इसी के तहत मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन अमेरिका में रह रहे भारतीय वोटर्स को अपनी ओर करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारा ले रही है। 

डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने रविवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी साथ में दिख रह हैं। इस वीडियो में पिछले साल सितंबर में अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी का क्लिप है, जिसमें वह 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में संबोधिक कर रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में इस साल फरवरी में डोनाल्ड ट्रंप के भारत यात्रा का भी वीडियो है, जिसमें वह 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में संबोधित कर रहे हैं।

वीडियो में अमेरिका में उनके हजारों समर्थकों के बीच पीएम मोदी को यह कहते हुए देखा जाता है कि उनको किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है और लगभग हर बातचीत में उनका नाम आता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प।

1 मिनट 47 सेकेंड के वीडियो को ट्रंप विक्ट्री फाइनेंस कमिटी 2020 कैंपेन की राष्ट्रीय अध्यक्ष किंबर्ली गुइलफॉयल ने शेयर किया है और ट्विटर पर लिखा है, "अमेरिका भारत के साथ एक महान संबंध रखता है और हमारे अभियान को भारतीय अमेरिकियों का बहुत समर्थन प्राप्त है।"

 ट्रंप विक्ट्री फाइनेंस कमिटी 2020 कैंपेन को डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर हेड कर रहे हैं और उनकी योजना है कि भारतीय मूल के वोटर्स को अपने पाले में रखा जाए। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भी इस वीडियो को रीट्वीट किया और जल्द ही ट्विटर पर यह वायरल हो गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करीब 1 लाख बार देखा जा चुका था।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!