सूडान में कबायली हिंसा में 24 व्यक्तियों की मौत: सहायता समूह

By भाषा | Published: December 6, 2021 01:32 AM2021-12-06T01:32:30+5:302021-12-06T01:32:30+5:30

Tribal violence kills 24 in Sudan: aid group | सूडान में कबायली हिंसा में 24 व्यक्तियों की मौत: सहायता समूह

सूडान में कबायली हिंसा में 24 व्यक्तियों की मौत: सहायता समूह

काहिरा, पांच दिसंबर (एपी) सूडान के पश्चिमी दार्फुर क्षेत्र में रविवार को अरबों और गैर-अरबों के बीच संघर्ष में कम से कम 24 व्यक्तियों की मौत हो गई। एक सहायता समूह ने यह जानकारी दी।

‘जनरल कोआर्डिनेशन फॉर रिफ्यूजीस एंड डिस्प्लेस्ड इन दार्फुर’ के प्रवक्ता एडम रीगल ने कहा कि पश्चिमी दार्फुर प्रांत में विस्थापितों के लिए क्रिन्डिंग शिविर में शनिवार देर रात दो व्यक्तियों के बीच एक वित्तीय विवाद संघर्ष में तब्दील हो गया।

रीगल ने कहा कि जंजावीद के नाम से जाने जाने वाले अरब मिलिशिया ने रविवार तड़के शिविर पर हमला किया, आगजनी की और लूटपाट की। उन्होंने कहा कि इसमें कम से कम 35 अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tribal violence kills 24 in Sudan: aid group

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे