लाइव न्यूज़ :

लेबनान से इजराइल में तीन रॉकेट दागे गए, सेना ने की जवाबी कार्रवाई

By भाषा | Updated: August 4, 2021 16:41 IST

Open in App

तेल अवीव, चार अगस्त (एपी) लेबनान की तरफ से इजराइली क्षेत्र में तीन रॉकेट दागे गए और सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। जान-माल के नुकसान पर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

सेना की इस घोषणा से पहले उत्तरी इजराइल में लेबनान से संभावित रॉकेट हमले की चेतावनी के साथ बुधवार को खतरे का सायरन बजाया गया। टेलीविजन पर खबरों में बताया गया कि इजराइल भी जवाबी गोलीबारी कर रहा है।

‘चैनल 12’ की खबर के अनुसार, एक रॉकेट खुले इलाके में आकर गिरा और एक अन्य को इजराइल की रक्षा प्रणाली यानी ‘आयरन डोम’ ने नष्ट कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि सेना भी जवाबी कार्रवाई में तोपें दाग रही है।

ये चेतावनियां लेबनान की सीमा से लगते किरयात श्मोना में जारी की गयी जहां करीब 20,000 लोगों की आबादी है।

इजराइली प्राधिकारियों का मानना है कि लेबनान में स्थित फलस्तीनी समूहों ने गोलीबारी की है न कि आतंकवादी समूह हिजबुल्ला ने। हिजबुल्ला को इजराइल के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है। हालांकि इसकी संभावना कम है कि यह समूह हिजबुल्ला की अनुमति के बिना काम कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा