फ्लोरिडा में बाजार में गोलीबारी, महिला और उसके पोते को गोली मारने के बाद शख्स ने की आत्महत्या

By भाषा | Published: June 11, 2021 11:58 AM2021-06-11T11:58:33+5:302021-06-11T12:04:50+5:30

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक शख्स ने महिला और उसके पोते को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Three killed, including an attacker, in a shooting at a market in Florida | फ्लोरिडा में बाजार में गोलीबारी, महिला और उसके पोते को गोली मारने के बाद शख्स ने की आत्महत्या

अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के सुपरमार्केट में फायरिंग (फाइल फोटो)

Highlightsअमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के एक सुपरमार्केट में गोलीबारीमहिला और उसके एक साल के पोते को गोली मारकर शख्स ने आत्महत्या कर ली इस घटना के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है, पुलिस मामले की जांच कर रही है

रॉयल पाम बीच (अमेरिका): अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के एक सुपरमार्केट में एक शख्स ने आत्महत्या करने से पहले एक महिला और उसके एक साल के पोते की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गयी। यह घटना एक मॉल में बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े 11 बजे हुई। यहां पर कई छोटी दुकानें और रेस्त्रां हैं।

अधिकारियों ने शुरुआत में कहा कि हमलावर और मृतक एक-दूसरे को संभवत: जानते थे। बाद में पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि संदिग्ध और पीड़ितों के बीच किसी संबंध का पता नहीं चला है और न ही इस घटना के पीछे के मकसद का पता चला है। अभी जांच चल रही है।

शेरिफ कार्यालय ने संदिग्ध की पहचान रॉयल पाम बीच निवासी 55 वर्षीय टिमोथी जे. वॉल के रूप में की है। घटना में मारी गयी महिला और उसके पोते के नाम उजागर नहीं किए जाएंगे।

एक प्रत्यक्षदर्शी जुआन गार्डिया ने पाम बीच पोस्ट को बताया, ‘‘मैंने सुना, वे गोली चल रहे हैं। मॉल में काम करने वाली एक महिला ने कहा - भागो, गोलियां चल रही हैं। मैं डर गया। यह दुखद है क्योंकि सबकुछ अचानक हुआ। हर कोई भाग रहा था, कुछ कर्मचारी रो रहे थे।’’

शेरिफ कार्यालय ने कहा कि सुपरमार्केट शनिवार तक बंद रहेगा। रॉयल पाम बीच में मध्यम वर्ग के करीब 40,000 लोग रहते हैं और यह पाम बीच शहर से 24 किलोमीटर दूर स्थित है।

Web Title: Three killed, including an attacker, in a shooting at a market in Florida

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे