लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के लाहौर में आपसी झड़प में तीन व्यापारियों की मौत: पुलिस

By भाषा | Updated: March 30, 2021 17:07 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 30 मार्च पाकिस्तान के लाहौर में मंगलवार को चंदा वसूली को लेकर दो गुटों के बीच सशस्त्र झड़प होने से तीन व्यापारियों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि शहर में सबसे अधिक व्यस्त बाजारों में एक शाह आलम मार्केट में व्यापारियों के दो गुटों के बीच स्वचालित हथियारों से गोलीबारी होने से दहशत फैल गयी और लोग ईधर-उधर भागने लगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘बाजार के रखरखाव के लिए चंदा वसूली के मुद्दे पर सशस्त्र झड़प छिड़ गयी जिसके फलस्वरूप तीन व्यापारियों की मौत हो गयी और वहां से गुजर रहे तीन अन्य लोग घायल हेा गये।’’

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में छह लोग घायल हो गये । एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

इस घटना के बाद शाह आलम बाजार में हड़ताल रखी गयी है और सरकार से दोषियों को सजा दिलाने की मांग की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: दीपू चंद्र दास की लिंचिंग के बाद, बांग्लादेश में 'कलावा' पहनने पर एक हिंदू रिक्शा चालक पर भीड़ ने किया हमला

विश्वक्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

विश्वBangladesh: हिंदू युवक की हत्या मामले में बांग्लादेशी सरकार का एक्शन, 10 आरोपी गिरफ्तार

विश्वबांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के बाद हिजाब न पहनने वाली महिलाओं पर हमलों से गुस्सा भड़का

विश्वVIDEO: बांग्लादेश के ढाका में उस्मान हादी के जनाज़े में भारी हुजूम, मुहम्मद यूनुस भी मौजूद