लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन में ज्वालामुखी से राख और धुआं निकलने के कारण हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर

By भाषा | Updated: January 14, 2020 14:22 IST

ताल के आस पास के क्षेत्र में स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और फिलीपीन स्टॉक एक्सचेंज को सोमवार को एहतियातन बंद रखा गया। रविवार को जब चेतावनी जारी की गई तब उसका स्तर4 था, जिसके बाद कुछ घंटों या आने वाले दिनों में एक खतरनाक विस्फोट की आशंका उत्पन्न हो गई थी। सबसे उच्च स्तर पांच है, जो जब जारी किया जता है जब विस्फोट हो रहा हो। फिलीपीन की भूकंप एवं ज्वालामुखी एजेंसी ने मंगलवार को आठ घंटे के भीतर ज्वालामुखी के करीब 50 झटके महसूस किए गए, जिससे मैग्मा के बढ़ने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देविमानन अधिकारियों ने बताया कि वे मनीला के नीनॉय एक्वीनो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान सेवाएं बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।फिलीपीन की भूकंप एजेंसी ने रविवार को चेतावनी दी ‘‘ कुछ घंटों या आने वाले दिनों में ज्वालामुखी में घातक विस्फोट हो सकता है और इससे निकलने वाली राख से वहां से उड़ने वाले विमानों को खतरा हो सकता है।’’

फिलीपीन में अधिकारियों ने ताल ज्वालामुखी के कई सप्ताह तक लावा और राख निकलने की चेतावनी देने के बाद घर छोड़ने को मजबूर हजारों लोगों की जिंदगी अधर में लटक गई है। ताल ज्वालामुखी से रविवार को राख निकलने, भूंकप के झटकों और गर्जन की आवाज के मद्देनजर आस पास के इलाके को खाली कराया जा रहा है। अधिकारियों की ‘‘व्यापक विस्फोट’’ की चेतावनी देने के बाद कई लोग घर के सामान के साथ मवेशी और पालतू जानवर भी छोड़ गए। करीब 30,000 लोग अभी आश्रय गृह में हैं।

ताल के आस पास के क्षेत्र में स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और फिलीपीन स्टॉक एक्सचेंज को सोमवार को एहतियातन बंद रखा गया। रविवार को जब चेतावनी जारी की गई तब उसका स्तर4 था, जिसके बाद कुछ घंटों या आने वाले दिनों में एक खतरनाक विस्फोट की आशंका उत्पन्न हो गई थी। सबसे उच्च स्तर पांच है, जो जब जारी किया जता है जब विस्फोट हो रहा हो। फिलीपीन की भूकंप एवं ज्वालामुखी एजेंसी ने मंगलवार को आठ घंटे के भीतर ज्वालामुखी के करीब 50 झटके महसूस किए गए, जिससे मैग्मा के बढ़ने की आशंका है।

विमानन अधिकारियों ने बताया कि वे मनीला के नीनॉय एक्वीनो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान सेवाएं बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। फिलीपीन की भूकंप एजेंसी ने रविवार को चेतावनी दी ‘‘ कुछ घंटों या आने वाले दिनों में ज्वालामुखी में घातक विस्फोट हो सकता है और इससे निकलने वाली राख से वहां से उड़ने वाले विमानों को खतरा हो सकता है।’’ सरकार के भूकंप विशेषज्ञों ने पाया है कि लावा ताल ज्वालामुखी के मुख की ओर आ रहा है। मनीला से 65 किलोमीटर दक्षिण स्थित यह देश का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है और आखिरी बार 1977 में इसमें विस्फोट हुआ था।

ज्वालामुखी के पास करीब एक किलोमीटर ऊंची राख की दीवार दिखाई दे रही है और आसपास झटके महसूस किए जा रहे हैं। स्थानीय आपदा कार्यालय ने बताया कि ज्वालामुखी वाले द्वीप से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक स्थिति बिगड़ी तो नजदीकी द्वीप के लोगों को भी हटने का आदेश दिया जाएगा।

उन्होंने बताया, ‘‘राख मनीला पहुंच चुकी है...इस माहौल में लोगों के लिए सांस लेना खतरनाक है।’’ गौरतलब है कि जनवरी 2018 में माउंट मेयन से निकली लाखों टन राख और लावा की वजह से हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।  

टॅग्स :फिलीपींस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTyphoon Kalmaegi: 241 लोगों की मौत, 127 लोग लापता, 20 लाख लोग प्रभावित और 5.6 लाख ग्रामीण विस्थापित, आपातकाल की घोषणा

विश्वEarthquake in Philippines: फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप, 'विनाशकारी' सुनामी आने की आशंका

विश्वPhilippines Earthquake: फिलीपींस में भूकंप से मची तबाही, 6.9 की तीव्रता से आए भूकंप में 100 से ज्यादा की मौत; कई घायल

विश्वफिलीपीन बाढ़-भूस्खलनः 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, बाढ़ आने, पेड़ उखड़ने, भूस्खलन और करंट लगने से 25 लोगों की मौत

विश्वPhilippines Storm Trami: 136 लोगों की मौत, कई लोग लापता?, तूफान ‘ट्रामी’ के बाद  भीषण बाढ़ और भूस्खलन?, 50 लाख से अधिक प्रभावित

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा