लाइव न्यूज़ :

बेल्जियम के कोविड-19 संबंधी सख्त नियमों के खिलाफ हजारों लोगों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 22, 2021 11:41 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 22 नवंबर (एपी) बेल्जियम में कोरोना वायरस के मामले नये सिरे से बढ़ने के बाद देश की सरकार द्वारा इससे निपटने के लिए लगाए गए सख्त प्रतिबंधों के खिलाफ हजारों लोगों ने रविवार को मध्य ब्रसेल्स में प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुमान के मुताबिक, रैली में करीब 35,000 लोग शामिल हुए जिनमें से कई लोग प्रदर्शन के हिंसक होने से पहले ही घर के लिए रवाना हो गए थे । रैली के दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, कारों को तोड़ा और कूड़ेदानों को आग लगा दी।

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों से जवाबी कार्रवाई की और बेल्जियम की राजधानी में शाम ढलने तक कानून-व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की। पुलिस के प्रवक्ता इल्से वांदे कीरे ने कहा, “कुछ लोगों को चोटें आई हैं लेकिन अभी यह नहीं कह सकते कि कितने लोगों को आई है।”

इससे पहले, टीकाकरण के लिए सरकार की कड़ी सलाह और अनिवार्य रूप से टीके लगाने के किसी भी संभावित कदम का विरोध करने के लिए लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने एक विशाल बैनर के पीछे खड़े होकर नारेबाजी की "आजादी! आजादी! आजादी!" और यूरोपीय संघ मुख्यालय तक मार्च किया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पिछले हफ्ते कहा था कि यूरोप अभी महामारी का केंद्र है, और एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जिसमें कोविड-19 से मौतें बढ़ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब