लाइव न्यूज़ :

ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी के अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल, ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ का नारा लगाया

By भाषा | Updated: January 4, 2020 18:22 IST

जनरल सुलेमानी ईरान के प्रमुख कुद्स बल के प्रमुख थे और उसकी क्षेत्रीय सुरक्षा रणनीति के कर्ताधर्ता थे। उन्हें इराक की राजधानी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शुक्रवार को एक हवाई हमले में मार दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देग्रीन जोन सरकार और राजनयिक परिसर की तरफ जाने से पहले, बगदाद के काजिमिया में जुलूस निकाला गया।अंतिम संस्कार में शामिल कई लोगों ने काले कपड़े पहन रखे थे।

इराक में शनिवार को ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी और इराकी अर्द्धसैन्य बल के उप प्रमुख अबु महदी अल मुहंदिस के अंतिम संस्कार के लिए निकाले गये जुलूस में हजारों लोग शामिल हुये, जो ‘‘अमेरिका मुर्दाबाद’’ नारा लगाते हुये चल रहे थे।

जनरल सुलेमानी ईरान के प्रमुख कुद्स बल के प्रमुख थे और उसकी क्षेत्रीय सुरक्षा रणनीति के कर्ताधर्ता थे। उन्हें इराक की राजधानी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शुक्रवार को एक हवाई हमले में मार दिया गया था। ग्रीन जोन सरकार और राजनयिक परिसर की तरफ जाने से पहले, बगदाद के काजिमिया में जुलूस निकाला गया, जहां होने वाले राजकीय अंतिम संस्कार में कई शीर्ष गणमान्य लोग भाग लेने वाले हैं।

अंतिम संस्कार में शामिल कई लोगों ने काले कपड़े पहन रखे थे और उनके हाथों में इराकी और इरान समर्थित मिलिशिया के झंड़े थे, जो सुलेमानी की वफादार है। जनरल सुलेमानी (62) को आयतुल्ला खामेनी के बाद ईरान में सबसे ताकतवर माना जाता था। उनका कुद्स फोर्स ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड्स की एक इकाई था जो सीधे-सीधे आयतुल्ला को रिपोर्ट करता है। सुलेमानी की हत्या के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। 

टॅग्स :ईरानइराकअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपकासिम सुलेमानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा