लाइव न्यूज़ :

इथोपिया में हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया: मानवाधिकार समूह का आकलन

By भाषा | Updated: November 18, 2021 00:05 IST

Open in App

नैरोबी, 17 नवंबर (एपी) इथोपिया में युद्ध तेज होने के बाद सरकार की ओर से आपातकाल की घोषणा के बीच राजधानी में हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया है। सरकार द्वारा गठित इथोपिया मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को यह अनुमान लगाया।

देश में साल भर से चल रहा युद्ध और तेज हो रहा है और टिगरे समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने की खबरें हैं। आयोग ने इस पर ‘गंभीर चिंता’ व्यक्त की है कि वह हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में पूरा आंकड़ा जुटाने में सक्षम नहीं है और अकेले अदीस अबाबा शहर में कम से कम 714 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आयोग ने एक बयान में कहा कि एक अन्य निगरानी टीम ने पाया कि पूर्वी शहर डिरे डावा में करीब 300 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बयान में कहा गया कि हिरासत में लिए गए लोगों में से बड़ी संख्या में टिगरे समुदाय के लोग हैं और आयोग की निगरानी टीम जिन हिरासत केंद्रों पर जाने में सफल रही, वहां काफी भीड़भाड़ थी और शौचालय नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?