लाइव न्यूज़ :

नोविचोक से मौत के मामले में ब्रिटेन में सरकारी जांच होगी

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:23 IST

Open in App

लंदन, 18 नवंबर (एपी) ब्रिटेन की सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एक ब्रिटिश महिला की मृत्यु में रूस की किसी तरह की संलिप्तता की संभावना की बेहतर तफ्तीश के लिए एक सरकारी जांच की स्वीकृति दी है। महिला की 2018 में सोवियत द्वारा विकसित एक नर्व एजेंट या विषैला रसायन के संपर्क में आने से मृत्यु हो गयी थी।

डॉन स्टरगेस (44) और उनके जीवनसाथी दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के एमेसबरी कस्बे में एक फेंकी गयी परफ्यूम बोतल के संपर्क में आने के बाद बेहोश हो गये थे। उस बोतल में नर्व एजेंट नोविचोक था।

स्टरगेस की जुलाई 2018 में मौत हो गयी थी जबकि उनके जीवनसाथी बच गये।

इस जोड़े के नोविचोक के संपर्क में आने से तीन महीने पहले रूस के पूर्व जासूस सर्जेई स्क्रीपल और उनकी बेटी पास के सेलिस्बरी शहर में नोविचोक के एक हमले में बीमार हो गये थे।

स्टरगेस की मृत्यु के मामले में जांचकर्ता कोरोनर हीथर हालेट ने सितंबर में कहा कि उसकी मौत की पूरी तरह जांच के लिए सरकारी पड़ताल जरूरी है।

गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा कि हालेट ने जिस जांच का अनुरोध किया है वह जल्द से जल्द और संभवत: 2022 में शुरू की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल