लाइव न्यूज़ :

चीन के 18 प्रांतों में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रसार ने चिंता बढ़ायी

By भाषा | Updated: August 1, 2021 19:48 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, एक अगस्त चीन के 18 प्रातों में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के प्रसार और रविवार को राजधानी बीजिंग में सामने आये नए मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के कम से कम 18 प्रांतों में पिछले 10 दिनों में संक्रमण के 300 घरेलू मामले सामने आये हैं, जिसने एक बार फिर कोविड-19 को लेकर चुनौती खड़ी दी है। इससे पहले चीन ने महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद संक्रमण के प्रसार की रोकथाम की थी।

इसके मुताबिक, हाल के दिनों में 18 प्रांतों के 27 शहरों में संक्रमण के 300 से अधिक नए मामले दर्ज किये गये हैं ,जिनमें बीजिंग, जिआंगसू और सिचुआन भी शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को मध्यम एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 95 तक पहुंच गयी जिनमें 91 मध्यम जोखिम वाले और चार उच्च जोखिम वाले क्षेत्र शामिल हैं।

एक प्रवक्ता ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि बीजिंग में रविवार को दो लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि एक बिना लक्षण वाला मरीज भी सामने आया। तीनों ही लोग एक ही परिवार के हैं और हाल ही में हुनान प्रांत के झांगजियाजी की यात्रा से लौटे हैं जहां हाल में संक्रमण का प्रकोप देखा गया है।

बीजिंग रोग नियंत्रण केंद्र ने अपने नतीजों में इन तीनों मरीजों को वायरस के डेल्टा स्वरूप की चपेट में पाया है।

बीजिंग नगर निकाय सरकार ने रविवार को कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रकोप वाले क्षेत्रों से आने वाले लोगों, वाहनों, विमानों और रेल के बीजिंग में प्रवेश पर रोक लगायी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी