लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टीट्यूट ने दक्षिण अफ्रीका को टीकों के लिए दी गई पूरी रकम लौटायी

By भाषा | Updated: April 9, 2021 12:53 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, नौ अप्रैल सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने टीके की 5,00,000 खुराकों के लिए दक्षिण अफ्रीका की ओर से दी गई पूरी रकम उसे वापस कर दी है। वायरस के नए स्वरूप पर टीके के कथित रूप से असरदार नहीं होने के कारण दक्षिण अफ्रीका ने इसका इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया था जिसके बाद कंपनी ने इन खुराकों की आपूर्ति नहीं की थी।

सीरम इंस्टीट्यूट से मिली टीके की लाखों खुराकों को अफ्रीकी संघ के अन्य देशों को बेच दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मिखिजे ने बृहस्पतिवार को टेलीविजन पर पत्रकारों से कहा, ‘‘वित्त विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने टीके की 500,000 खुराकों के लिए हमारे द्वारा दी गई पूरी रकम हमें लौटा दी है और पैसा हमारे बैंक खाते में आ गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि अब से एस्ट्राजेनेका टीके का मामला बंद हो गया और बिना किसी बेकार या फिजूल खर्च के इसे बंद किया जाता है।’’

मिखिजे ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के लोगों में इसे लेकर बहुत चिंता थी कि टीका अब बेकार हो जायेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि एस्ट्राजेनेका के सभी टीकों को नुकसान होने से बचा लिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो 10 लाख खुराकें हमें मिली थीं उसे हमने अफ्रीकी संघ के मंच को बेच दिया है और उन्हें कई अफ्रीकी देशों में वितरित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?