लाइव न्यूज़ :

शिनजियांग नरसंहार सम्मेलन का मकसद चीन पर दबाव बढ़ाना

By भाषा | Updated: September 1, 2021 16:23 IST

Open in App

लंदन, एक सितंबर (एपी) पश्चिमोत्तर शिनजियांग क्षेत्र में उइगर जातीय समूह के खिलाफ चीन की सरकार के कथित नरसंहार पर चर्चा के लिए पहली बार बड़े पैमाने पर हो रहे सम्मेलन में बुधवार को राजनीतिक और मानवाधिकार समूहों के साथ प्रमुख विद्वान और वकील शामिल हो रहे हैं।न्यूकैसल विश्वविद्यालय में हो रहे तीन दिवसीय सम्मेलन में वरिष्ठ ब्रिटिश न्यायाधीश और सांसदों समेत दर्जनों वक्ता जुड़ रहे हैं। यह पहला मौका है जब शिनजियांग और नरसंहार पर इतने विशेषज्ञ इकट्ठा हो रहे हैं। इस नवीनतम कदम का उद्देश्य उइगर और अन्य मुस्लिम और तुर्की मूल के अल्पसंख्यकों के अधिकारों के कथित हनन को लेकर चीन को जवाबदेह ठहराना है। वक्ता जबरन श्रम, जबरन जन्म नियंत्रण और धार्मिक बदलावों समेत उइगरों को निशाना बनाने वाले कथित अत्याचारों के साक्ष्यों को शामिल करेंगे तथा इस कथित ज्यादती को रोकने के वास्ते अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई के लिये मजबूर करने वाले तरीकों पर चर्चा करेंगे। उइगर अध्ययन में विशेषज्ञता रखने वाली आयोजक जो स्मित फिनले ने कहा, “हम नहीं चाहते कि यह सिर्फ विद्वानों के मामले तक सिमट कर रह जाए- हम इन सभी लोगों को इकट्ठा कर रहे हैं जिससे, चीन पर दबाव बढ़ाने के लिए, उइगर लोगों के उत्पीड़न को खत्म करने के तरीकों को सोचने के लिये, उनकी विशेषज्ञता और प्रभाव को एक साथ लाया जा सके।”उन्होंने कहा, “यह एक बड़ी मानवीय आपदा है जो तेजी से बढ़ रही है। यह नरसंहार है या सांस्कृतिक नरसंहार अथवा मानवता के खिलाफ अपराध और हम उस पर कैसे मुकदमा चला सकते हैं। हम वास्तव में इस पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहे हैं कि इसे रोकने के लिये हम क्या कर सकते हैं।” फिनले ने कहा कि शिक्षाविद एड्रियन ज़ेनज़, जिनके उइगर महिलाओं के बीच जबरन नसबंदी पर शोध ने इस मुद्दे पर व्यापक ध्यान आकर्षित किया, वो आधिकारिक दस्तावेज पेश करेंगे जो दावा करते हैं कि बीजिंग उइगर आबादी को जबरन कम करना चाहता है। चीनी अधिकारी नरसंहार और अधिकारों के उल्लंघन के आरोपों को निराधार बताकर खारिज करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल