लाइव न्यूज़ :

इजराइली सेना ने जेल से भागे आखिरी दो फलस्तीनी कैदियों को भी गिरफ्तार कर लिया

By भाषा | Updated: September 19, 2021 12:18 IST

Open in App

यरुशलम, 19 सितंबर (एपी) इजराइली सुरक्षाबलों ने रविवार को उन छह फलस्तीनी कैदियों में से आखिरी के दो कैदियों को भी गिरफ्तार कर लिया जो दो हफ्ते पहले अत्यधिक सुरक्षा वाली जेल से फरार हो गये थे ।

इस घटना को लेकर इजराइल को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी और उसकी सुरक्षा व्यवस्था में खामी का पर्दाफाश हुआ था तथा भगोड़े फलस्तीन के नायक बन गए थे।

इजराइली सेना ने बताया कि दो लोगों ने वेस्ट बैंक में अपने गृह नगर जेनिन में आत्समर्पण कर दिया है। ‘‘सटीक खुफिया’’ जानकारी की मदद से उनके ठिकाने को घेर लिया गया था जिसके बाद उन्होंने आत्मसमर्पण किया।

फलस्तीनी मीडिया की खबर के अनुसार, इजराइली सेना के जेनिन में घुसने के बाद वहां झड़प शुरू हो गयी। इजराइली पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जेल से भागे दो कैदियों मुनादिल नफायत और इहाम कमामजी को बिना किसी विरोध के गिरफ्तार कर लिया गया।

ये सभी कैदी छह सितंबर को उत्तरी इजराइल में अत्यधिक सुरक्षा वाली एक जेल में सुरंग खोदकर फरार हो गए थे। इस घटना को लेकर इजराइल की जेल सुरक्षा की कड़ी आलोचना की गयी थी।

प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने ‘‘एक प्रभावशाली, जटिल और त्वरित अभियान’’ चलाकर इन कैदियों को फिर से पकड़ने के लिए काम करने वाले इजराइली सुरक्षाबलों की तारीफ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं