लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान लोगों के संघर्ष पर चर्चा करने के लिये ''जिंदगी का सफर'' का विचार आया: खेर

By भाषा | Updated: September 22, 2021 17:11 IST

Open in App

ह्यूस्टन, 22 सितंबर अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि ''जिंदगी का सफर'' शुरू करने का उनका इरादा अचानक बना क्योंकि वह उन साझा संघर्षों पर चर्चा करना चाहते थे , जिनका लोगों ने कोविड-19 महामारी के दौरान सामना किया है।

यात्रा के तहत 66 वर्षीय अभिनेता ने अमेरिका के प्रमुख शहरों में लाइव संवाद किया है। उनका सफर 27 अगस्त को डलास से शुरू होकर 16 सितंबर को नैशविले में समाप्त हुआ।

खेर ने कहा कि अमेरिका यात्रा का उनका प्राथमिक उद्देश्य आगामी फिल्म ''शिव शास्त्री बलबो'' की शूटिंग करना था, जिसमें नीना गुप्ता, जुगल हंसराज, शारिब हाशमी व नरगिस फाखरी भी अभिनय करते नजर आएंगे।

उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' को दिये साक्षात्कार में कहा, ''मैं सिर्फ इस फिल्म के लिए आया था और एक और फिल्म की शूटिंग के लिए घर वापस जाने वाला था, जिसकी तारीख अक्टूबर तक के लिये टल गई। लेकिन सूरज बड़जात्या की फिल्म के लिए मुझे उस फिल्म को छोड़ना पड़ा।''

अभिनेता ने भारत वापस जाने से एक दिन पहले कहा, ''लिहाजा, मेरे पास कुछ समय था और इसलिये मैंने यहीं रहने का फैसला किया तथा 'जिंदगी का सफर' के लिए डलास, अटलांटा, सैन जोस, न्यू जर्सी, वाशिंगटन, इंडियानापोलिस और नैशविले शहर के दौरे की योजना बनाई।''

खेर ने कहा कि ''शिव शास्त्री बलबो'' की शूटिंग के दौरान वह बहुत से भारतीय-अमेरिकियों से मिले, जो महामारी के कारण ''अनिश्चितता की भावना'' महसूस कर रहे थे। और तभी उन्होंने ये लाइव संवाद कार्यक्रम करने के बारे में सोचा जो लोगों और उनके लिए एक ''सुखद'' अनुभव रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका