लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के ब्राजील में मिले नए स्वरूप का पहला मामला अमेरिका के मिनेसोटा में सामने आया

By भाषा | Updated: January 26, 2021 12:09 IST

Open in App

मिनीपोलिस, 26 जनवरी (एपी) ब्राजील में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्वरूप का अमेरिका में पहला मामला मिला है। संक्रमित पाया गया व्यक्ति हाल में ब्राजील से मिनेसोट लौटा है।

मिनेसोटा के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मरीज मिनीपोलिस के सेंट पॉल इलाके में रहता है। वह जनवरी के पहले हफ्ते में बीमार पड़ा था। उसमें ब्राजील में पाया गया कोरोना वायरस का पी1 स्वरूप मिला है।

महामारी विशेषज्ञ उसकी बीमारी, यात्रा और संपर्कों का पता लगाने के लिए उससे बातचीत कर रहे हैं। इस बात के तत्काल कोई संकेत नहीं है कि वायरस का यह स्वरूप मिनेसोटा में फैल रहा है।

वायरस अपना स्वरूप बदलते रहते हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में सामने आए वायरस के स्वरूप को लेकर चिंतित हैं।

अनुसंधानकर्ताओं का मानना है कि वायरस के नए स्वरूप पहले वाले की तुलना में अधिक आसानी से फैल सकते हैं। कोरोना वायरस अमेरिका में पहले ही लाखों लोगों को बीमार कर चुका है और करीब 4,20,000 लोगों की जान ले चुका है।

वायरस के ब्राजील में पाए गए स्वरूप का पता सबसे पहले चार यात्रियों में चला था जिनकी जापान के तोक्यो के बाहर स्थित हवाई अड्डे पर जांच की गई थी।

अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं निवारक केंद्र के मुताबिक, वायरस में कई परिवर्तन हो सकते हैं जो एंटीबॉडी द्वारा इसे पहचानने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं।

कुछ अनुसंधानकर्ताओं ने आशंका जताई है कि जिन लोगों को पहले कोविड-19 हो चुका है, वे वायरस के ब्राजील में सामने आए स्वरूप से फिर से संक्रमित हो सकते हैं।

वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ विलियम शेफनर ने बताया कि अगर इस बात की पुष्टि होती है तो यह परेशान करने वाला होगा।

सीडीसी ने बताया कि ब्रिटेन में मिले वायरस के स्वरूप के कम से कम 195 मामले अमेरिका में हैं।

हालांकि दक्षिण अफ्रीका में मिले वायरस के स्वरूप का कोई मामला अमेरिका में सामने नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया