लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन में तूफान से मरने वालों की संख्या 100 के करीब पहुंची

By भाषा | Updated: December 19, 2021 11:55 IST

Open in App

मनीला, 19 दिसंबर (एपी) फिलीपीन में बोहोल प्रांत के गवर्नर ने कहा है कि तूफान राय से कम से कम 49 लोगों की मौत हो जाने से देश में इस आपदा से मरने वालों की संख्या 100 हो गई है।

बोहोल प्रांत के गवर्नर आर्थर याप ने बताया कि 10 लोग अब भी लापता हैं और 13 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फेसबुक पर रविवार को एक बयान के मुताबिक याप ने इलाके के महापौर से राहत उपाय तेज करने को कहा है। फिलीपीन के मध्य हिस्से में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तूफान से भारी तबाही हुई। सरकार ने कहा है कि तूफान से करीब 7,80,000 लोग प्रभावित हुए। इनमें से 3,00,000 लोगों को अपना घर बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी।

आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी और राष्ट्रीय पुलिस ने तूफान से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 39 और लोगों की मौत की पुष्टि की है। दक्षिणी-पूर्वी प्रांत में दिनागत द्वीप पर तूफान में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जिससे देश में अब तक मृतकों की संख्या 98 हो गई है। राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने शनिवार को इस क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और दो अरब पेसो (चार करोड़ डॉलर) की मदद देने का वादा किया।

तूफान के दौरान 195 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 270 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक की हवाओं से भारी क्षति हुई। तूफान के बाद 227 शहरों और कस्बों में बिजली गुल हो गई। अधिकारियों के मुताबिक अब तक केवल 21 इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है। तीन क्षेत्रीय हवाई अड्डों पर पानी भरा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल