लाइव न्यूज़ :

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बृहस्पतिवार को 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे

By भाषा | Updated: June 30, 2021 17:51 IST

Open in App

बीजिंग, 30 जून दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश पर मजबूत पकड़ रखने वाली, अंतरराष्ट्रीय वाम आंदोलन को दिशा देने वाली एवं विश्व की राजनीति को प्रभावित करने वाली चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी बृहस्पतिवार को 100 वर्ष की हो जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक इस अवसर पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग सुबह में एक विशिष्ट सभा को संबोधित करेंगे। शिन्हुआ संवाद समिति ने बताया कि शी के संबोधन का सरकारी मीडिया नेटवर्क पर सीधा प्रसारण होगा।

शी के पहले ‘‘बड़े समारोहों’’ को गोपनीय रखा जाता था। वहीं हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि सेना की परेड नहीं होगी।

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि ऐतिहासिक थ्यानमेन चौक पर सेना की परेड होगी और चीन के नए हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा। कुछ आधुनिक हेलीकॉप्टर एवं लड़ाकू विमानों ने कुछ दिन पहले संयुक्त अभ्यास किए थे।

थ्यानमेन चौक को को करीब एक महीने से आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। बृहस्पतिवार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिन पत्रकारों को निमंत्रण दिया गया है उनके लिए कोविड-19 के चीनी टीके की दोनों खुराक लगवाना अनिवार्य है। उनसे कोरोना वायरस जांच की नेगेटिव रिपोर्ट भी देने के लिए कहा गया है।

खबरों के मुताबिक जिन राजनयिकों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है उन्होंने यदि कोई विदेशी टीका भी लगवाया है तो वे शामिल हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?