लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से निपटने का श्रेय शी जिनपिंग देने के लिए आयोजित कैंपेन को लगा तगड़ा झटका, वुहान के नागरिकों ने किया प्रचण्ड विरोध

By अनुराग आनंद | Updated: March 13, 2020 15:26 IST

पहली बार वुहान जा रहे शी जिनपिंग के दौरे से पहले नागरिकों को बीमारी से निपटने में सरकार व राष्ट्रपति के प्रयासों के लिए उनकी पार्टी को धन्यवाद व्यक्त करने के लिए लोगों को कहा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देवुहान में एक अभियान चलाकर सरकारी अधिकारी लोगों को शी जिनपिंग के स्वागत में बीमारी से लड़ने में उनकी सफलता को लेकर धन्यवाद देने के लिए कह रहे थे। वुहान के नव नियुक्त चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख वांग झोंगलिन द्वारा चार दिन पहले दिए गए एक भाषण को लेकर लोगों में भारी गुस्सा देखा गया।

चीन के बाहर कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, जबकि चीन में कोरोना के नए केस में पहले की तुलना में कमी आ रही है। कोरोना का केंद्र रहे वुहान में भी संक्रमित लोगों की संख्या में कमी देखने को मिल रहा है।

पहली बार बीते मंगलवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वुहान का दौरा किया और स्वास्थ्य अधिकारियों को कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही कुछ कंपनियों को वुहान में काम शुरू करने की इजाजत भी मिल गई। इसी बीच खबर है कि राष्ट्रपति के वुहान दौरे से पहले लोगों ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध जताया। 

शहर के नव नियुक्त चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख वांग झोंगलिन द्वारा चार दिन पहले दिए गए एक भाषण को लेकर लोगों में भारी गुस्सा देखा गया। दरअसल, राष्ट्रपति के दौरा से पहले एक कार्यक्रम में वरिष्ठ स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में वुहान शहर में वांग ने "आभार शिक्षा अभियान" का आह्वान किया।

इसके तहत वुहान के नागरिकों को बीमारी से निपटने में सरकार व राष्ट्रपति के प्रयासों के लिए शी और उनकी पार्टी को धन्यवाद व्यक्त करने के लिए लोगों को कहा गया। इस अभियान के तहत सभी लोगों को ऐसा करने के लिए सिखाए जाने की बात की गई।

जब वांग अपने देश के प्रमुख शी के आगामी निरीक्षण दौरे से पहले वुहान में अनुकूल माहौल बनाने का प्रयास कर रहे थे, तब शायद उन्हें अपने प्रयास के विरोध में जनता के क्रोध और हताशा के बड़े पैमाने पर फैलने की उम्मीद नहीं की।

इसका परिणाम ये हुआ कि राष्ट्रपति दौरा से कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर भारी विरोध देखने को मिला। एक अंग्रेजी वेबसाइट निक्की एशियन रिव्यूके मुताबिक, सरकार विरोधी कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन पोस्ट को सिर्फ इसलिए नहीं सेंसर किया जा सका क्योंकि भारी संख्या में लोग इस तरह की पोस्ट कर रहे थे, जबकि इसे रोकने के लिए  सेंसरशिप अधिकारियों के पास इतने लोग नहीं थे।  कुछ लोगों ने लिखा कि हम अभी भी घातक वायरस के खिलाफ लड़ाई के बीच में हैं। कुछ ने कहा कि लोग हर दिन अभी भी मर रहे हैं। वहीं, एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि खाद्य कीमतों में वृद्धि जारी है। 

बता दें कि वांग चीन के राष्ट्रपति के काफी करीबी हैं। फरवरी में मा गुओकियांग को हटाकर शी की पसंदीदा वांग वुहान पहुंचे। गुओकियांग  को  कोरोनोवायरस के लिए उनकी असफल प्रारंभिक प्रतिक्रिया के कारण बर्खास्त कर दिए गए थे।

क्या है कोरोना वायरस पर अपडेट-बता दें कि इटली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 7,900 मामले सामने आए हैं। जबकि इससे मरने वालों की संख्या 463 हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि दुनिया में अब तक नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया के 1 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि की गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बिमारी को दुनिया भर के देशों के लिए महामारी घोषित कर दी है। इसी बीच चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवतक्ता ने ट्वीट कर कहा है कि इस बिमारी को फैलाने में अमेरिका की जिम्मेदारी हो सकती है। 

बता दें कि चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने ट्वीट कर कहा कि वुहान में कोरोना वायरस फैलाने के लिए अमेरिकी सेना जिम्मेदार हो सकती है। अमेरिका को इस मामले में अपनी जिम्मेदारियां तय करनी होंगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस मामले में पारदर्शिता अपनाते हुए सूचना सार्वजनिक करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका को यह बताना चाहिए कि पहला इस बिमारी से पीड़ित व्यक्ति कब उनके देश में मिला था। इसके साथ ही एक सैन्य कार्यक्रम के दौरान चीन आए अमेरिकी सैनिकों द्वारा इस बिमारी के फैलने की आशंका उन्होंने जताई है।  

 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहानशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला