लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन ने आव्रजक बच्चों की देखरेख करने वाले प्रतिष्ठानों को अपनी क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: March 6, 2021 11:02 IST

Open in App

ह्यूस्टन, छह मार्च (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने आव्रजक बच्चों को रखने वाले प्रतिष्ठानों को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगी पाबंदियों को हटाने और अधिक बच्चों को रखने के लिए बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्रालय (एचएचएस) की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में सेवा प्रदाताओं से कहा गया है कि वे ‘‘ कोविड-19 से बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए स्वीकृत पूर्ण क्षमता तक पहुंचे।’’

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने बेड और बढ़ाए जाएंगे। पिछले माह इनकी आनलाइन संख्या करीब सात हजार थी। पिछले वर्ष स्वीकृत क्षमता 13 हजार से अधिक बेड की थी।

इस बीच सैकडों की संख्या में बच्चे एचएचएस तंत्र में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। ये बच्चे फिलहाल अमेरिका सीमा गश्त विभाग की हिरासत में हैं।

महामारी के कारण लगी रोक हटाने से एचएचएस प्रतिष्ठानों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। लेकिन प्रतिष्ठान चलाने वाले संगठनों और कुछ वकीलों ने बच्चों को सीमा गश्त प्रतिष्ठानों में लंबे वक्त तक रखने या गैर-लाइसेंस प्राप्त आपात केन्द्रों में रखने के बजाए एचएचएस प्रतिष्ठानों में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बेड की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है।

गौरतलब है कि प्रति दिन करीब 400 बच्चे सीमा पर पाए जा रहे हैं जिनके साथ न तो उनके माता पिता होते हैं और न ही उनके अभिभावक। आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ने की आशंका भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका