लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने किया आगाह

By भाषा | Updated: December 3, 2020 17:30 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, तीन दिसंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए फाइजर-बायोएनटेक के टीका को मंजूरी दिए जाने के बीच आगाह किया है कि घातक वायरस के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुयी है ।

ब्रिटेन फाइजर-बायोएनटेक के टीका को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है और अगले कुछ दिनों में ज्यादा जोखिम वाले लोगों का टीकाकरण शुरू होगा।

जॉनसन ने दुनिया के ‘‘अदृश्य दुश्मन’ के खिलाफ विज्ञान की जीत की सराहना की लेकिन लोगों से अभी बहुत ‘आशावादी’ नहीं होने का आग्रह करते हुए कहा कि वायरस के खिलाफ लड़ाई लंबी चल सकती है ।

प्रधानमंत्री ने लोगों से सर्दी के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। इंग्लैंड के अधिकतर हिस्से में अब भी लॉकडाउन लागू है और वहां विशेष ऐहतियात बरतने की जरूरत है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने बुधवार शाम कहा, ‘‘यह एक अदभुत लम्हा है लेकिन ऐसा समय नहीं है कि हम अपने अभियान को धीमा कर दें। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है । हमें सावधानी बरतने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने अदृश्य दुश्मन के खिलाफ विज्ञान के चमत्कार की उम्मीद लगाए हुए थे। अब हमें दुश्मन को रोकने की ताकत मिल गयी है । वैज्ञानिकों ने यह कर दिखाया। हमें वैज्ञानिकों की सफलता का जश्न तो जरूर मनाना चाहिए लेकिन अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है ।’’

जॉनसन ने कहा कि टीकाकरण को लेकर संयुक्त कमेटी के सुझावों को मान लिया गया है कि पहले चरण में ‘केयर होम’ में रहने वाले लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार लोगों को टीका की खुराक दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘टीका को शून्य से 70 डिग्री नीचे के तापमान पर एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचाने से जुड़ी चुनौतियां हैं और हर व्यक्ति को तीन सप्ताह के अंतराल पर दो खुराक दी जाएगी। इसलिए टीकाकरण में समय लगेगा। ’’

ब्रिटेन को फाइजर-बायोएनटेक टीके की आठ लाख खुराक अगले सप्ताह मिल जाएगी और चार करोड़ खुराक आगे के दिनों में आपूर्ति की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें