लाइव न्यूज़ :

PM बनना चाहती थीं थाईलैंड की राजकुमारी, भाई ने फेर दिया इरादों पर पानी

By भाषा | Updated: February 12, 2019 16:57 IST

थाईलैंड में शुक्रवार को उसी समय से अनिश्चितता और अटकलें थीं, जब थाई रक्षा पार्टी ने यह विस्फोटक घोषणा की कि राजा महा वजीरलोंगकोर्न की बड़ी बहन 24 मार्च को होने वाले प्रधानमंत्री पद के चुनाव में उसकी उम्मीदवार होंगी।

Open in App

थाईलैंड की राजकुमारी उबोलरत्ना को प्रधानमंत्री पद की दौड़ के लिए सोमवार को औपचारिक रूप से अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिससे प्रभावशाली शिनवात्रा वंश से जुड़ी पार्टी के साथ उनके संक्षिप्त राजनीतिक जुड़ाव पर विराम लग गया है। यह घटनाक्रम तब का है, जब कुछ दिन पहले राजकुमारी के भाई एवं देश के राजा ने उनकी उम्मीदवारी के खिलाफ कड़ा राजादेश जारी किया था।

देश में शुक्रवार को उसी समय से अनिश्चितता और अटकलें थीं, जब थाई रक्षा पार्टी ने यह विस्फोटक घोषणा की कि राजा महा वजीरलोंगकोर्न की बड़ी बहन 24 मार्च को होने वाले प्रधानमंत्री पद के चुनाव में उसकी उम्मीदवार होंगी।

लेकिन राजा ने उनकी अभूतपूर्व राजनीतिक आकांक्षाओं पर तब अंकुश लगा दिया जब राजादेश में कहा गया कि राज परिवार राजनीति से ऊपर है। आदेश में उन्होंने अपनी बहन की उम्मीदवारी को ‘‘अनुचित’’ बताया। थाईलैंड में राजा के शब्दों को अंतिम माना जाता है।

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को उबोलरत्ना का नाम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों की सूची में से औपचारिक रूप से हटा दिया। इसने एक बयान में कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग ने थाई रक्षा चार्ट पार्टी द्वारा प्रस्तावित राजकुमारी उबोलरत्ना के नाम को हटाकर आज उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।’’ सत्तारूढ़ जुंटा नेता प्रयुत चान ओ चा के खिलाफ आसन्न तख्तापलट और सेना में शीर्ष स्तर पर बदलाव संबंधी हैशटैग थाई ट्विटर पर छाया रहा।

सोमवार को जुंटा प्रमुख प्रयुत को आसन्न तख्तापलट की खबरों को खारिज करना पड़ा और उन्होंने इसे ‘‘फर्जी खबर’’ करार दिया। उन्होंने गवर्नमेंट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘अफवाह...? हम जांच कर रहे हैं। फर्जी खबर।’’

टॅग्स :थाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

विश्वVIDEO: थाईलैंड के स्कूल में बंदूकधारी ने की फायरिंग, टीचरों और स्टूडेंट्स को बनाया बंधक, कई घायल

कारोबार24, 25 और 26 जनवरी को छुट्टी?, उदयपुर, शिमला जयपुर, जिम कॉर्बेट, गंगटोक और मसूरी और कश्मीर पहुंचे पर्यटक

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट