लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के साथ कूटनीतिक रिश्ते चाहता है तालिबान: प्रवक्ता

By भाषा | Updated: September 5, 2021 20:16 IST

Open in App

बर्लिन, पांच सितंबर (एपी) तालिबान के एक प्रवक्ता ने जर्मनी के एक अखबार से कहा कि उनका संगठन जर्मनी के साथ कूटनीतिक रिश्ते बनाना चाहता है। तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने साप्ताहिक अखबार वेल्ट एम सोनताग से कहा, ‘‘हम जर्मनी के साथ मजबूत और आधिकारिक कूटनीतिक रिश्ते चाहते हैं।’’ अखबार ने रविवार को खबर प्रकाशित की कि तालिबान को जर्मनी से वित्तीय सहयोग और अफगानिस्तान की स्वास्थ्य प्रणाली, शिक्षा तथा कृषि के संबंध में मानवीय सहायता एवं सहयोग की भी उम्मीद है। जर्मन सरकार ने तालिबान के साथ आधिकारिक संबंध बनाने के बारे में अभी फैसला नहीं लिया है। अखबार के अनुसार, मुजाहिद ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जर्मनी ने जंग में अमेरिकियों का साथ दिया लेकिन अब उस बात को भुला दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा