लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने अशांत प्रांत में अफगान लोक गायक की हत्या की: परिवार

By भाषा | Updated: August 29, 2021 17:55 IST

Open in App

काबुल, 29 अगस्त (एपी) तालिबान के एक लड़ाके ने अशांत पर्वतीय प्रांत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अफगान लोक गायक की गोली मारकर हत्या कर दी। उनके परिवार ने रविवार को यह जानकारी दी। लोक गायक फवाद अंद्राबी को शुक्रवार को अंदाराबी घाटी में गोली मारी गई। तालिबान के कब्जे के बाद से घाटी में उथल-पुथल देखी गई थी, क्षेत्र के कुछ जिले तालिबान शासन का विरोध जताने वाले मिलिशिया लड़ाकों के नियंत्रण में आ गए थे। तालिबान का कहना है कि उन्होंने उन क्षेत्रों को वापस ले लिया है, हालांकि हिंदू कुश पहाड़ों में स्थित पंजशीर अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से केवल एक ऐसा प्रांत है जो उसके नियंत्रण में नहीं है। लोक गायक के बेटे जवाद अंद्राबी ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि तालिबान पहले उनके घर आये और उनकी तलाशी ली। उनके बेटे ने कहा, ‘‘वह निर्दोष थे, वह एक गायक थे जो केवल लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। उन्होंने उन्हें सिर में गोली मार दी।’’ उनके बेटे ने कहा कि वह न्याय चाहते हैं और एक स्थानीय तालिबान परिषद ने उनके पिता के हत्यारे को दंडित करने का वादा किया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने ‘एपी’ को बताया कि घटना की जांच की जायेगी, लेकिन हत्या के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं है।इस बीच सांस्कृतिक अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत करीमा बेन्नौने ने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें अंद्राबी की हत्या पर ‘‘गंभीर चिंता’’ है। उन्होंने लिखा, ‘‘हम सरकारों से आह्वान करते हैं कि तालिबान कलाकारों के मानवाधिकारों का सम्मान करें।’’ एमनेस्टी इंटरनेशनल की महासचिव एग्नेस कैलामार्ड ने भी इसी तरह हत्या की निंदा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘इस बात के सबूत हैं कि 2021 का तालिबान 2001 के असहिष्णु, हिंसक, दमनकारी तालिबान जैसा ही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘20 साल बाद। उस मोर्चे पर कुछ भी नहीं बदला है।’’ अंद्राबी की हत्या किये जाने का मामला तब सामने आया है जब लगभग दो सप्ताह पहले तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद अमेरिका काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपने सैनिकों को निकालने का अभियान चला रहा है। हाल में काबुल हवाई अड्डे पर आत्मघाती धमाकों में 180 से अधिक लोगों की मौत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जवाबी कार्रवाई करने का वादा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा