‘‘सही तरह से हिजाब नहीं पहनने की गंभीर शिकायतों’’ के कारण तालिबान ने लगाया नया बैन, महिलाओं के अब इस काम पर लगाया रोक-जारी किया आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 25, 2022 08:50 AM2022-12-25T08:50:55+5:302022-12-25T08:59:44+5:30

आपको बता दें कि तालिबान द्वारा जारी इस आदेश में यह कहा गया है कि अगर कोई एनजीओ आदेश का पालन नहीं करता है, तो अफगानिस्तान में उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल रहमान हबीब ने इस आदेश की पुष्टि भी की है।

taliban ban women to work in domestic foreign ngos afghanistan says getting complain about not wearing proper hijab | ‘‘सही तरह से हिजाब नहीं पहनने की गंभीर शिकायतों’’ के कारण तालिबान ने लगाया नया बैन, महिलाओं के अब इस काम पर लगाया रोक-जारी किया आदेश

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsतालिबान ने अब महिलाओं को लेकर एक और आदेश जारी किया है। आदेश में महिलाओं के घरेलू और विदेशी एनजीओ में काम करने पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि ‘‘सही तरह से हिजाब नहीं पहनने की गंभीर शिकायतों’’ के कारण यह रोक लगाई गई है।

काबुल:अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने शनिवार को महिलाओं के घरेलू और विदेशी एनजीओ में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सभी गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को महिला कर्मचारियों की भर्ती नहीं करने का आदेश दिया है। 

आपको बता दें कि यह आदेश तब आया है जब हाल में ही तालिबान ने महिलाओं की विश्वविद्यालय तक पढ़ाई करने पर रोक लगा दी और इसे तुरन्त लागू करने को कहा है। तालिबान द्वारा लगाए गए इस आदेश के बाद कक्षा में बैठी छात्राओं का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें उनकी पढ़ाई छूटने पर उन्हें फूट-फूट कर रोते हुए देखा गया था। 

आदेश नहीं पालने होने पर एनजीओ का लाइसेंस होगा रद्द

यह आदेश वित्त मंत्री कारी दीन मोहम्मद हनीफ के एक पत्र में आया है, जिसमें कहा गया है कि अगर कोई एनजीओ आदेश का पालन नहीं करता है, तो अफगानिस्तान में उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल रहमान हबीब ने इस आदेश की पुष्टि की है। 

‘‘सही तरह से हिजाब नहीं पहनने’’ की ‘‘गंभीर शिकायतों’’ पर जारी हुआ यह आदेश

मंत्रालय ने कहा कि उसे एनजीओ के लिए काम करने वाली महिला कर्मचारियों के बारे में ‘‘गंभीर शिकायतें’’ मिली हैं, जो ‘‘सही तरह से हिजाब नहीं पहनती हैं।’’ हालांकि, तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आदेश एनजीओ में काम करने वाली अफगान महिलाओं पर ही लागू होगा या सभी महिलाएं इसके दायरे में आएंगी। 

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार की ओर से महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर रोक लगाने के मंगलवार के फैसले की कई देशों ने निंदा की है। तब से अफगान महिलाओं ने प्रतिबंध के खिलाफ प्रमुख शहरों में प्रदर्शन किया है। 
 

Web Title: taliban ban women to work in domestic foreign ngos afghanistan says getting complain about not wearing proper hijab

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे