लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में महिला, तीन बच्चों के कत्ल मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 3, 2021 11:38 IST

Open in App

फोर्ट वायन, तीन जून (एपी) अमेरिका में फोर्ट वायन शहर के एक घर में एक महिला और तीन बच्चों की बुधवार को हत्या कर दी गयी। अधिकारियों ने बताया कि कत्ल के इस मामले में मृतकों के एक परिचित को कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय कोहेन हैंक्ज बैरन को हत्या के सिलसिले में बुधवार की शाम लफायेट से गिरफ्तार किया गया।

फोर्ट वायन पुलिस के प्रवक्ता सर्जेंट जेरेमी वेब ने कहा कि मृतकों के शव बुधवार को सुबह पांच बजे से छह बजे के बीच मिले और मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है। वेब ने कहा कि बच्चे बहुत छोटे थे।

वेब ने कहा, “अगर आपने बच्चों की हत्या की है तो यह बहुत ही वीभत्स मामला है।’’

उन्होंने कहा कि हैंक्ज बैरन भले ही महिला और तीन बच्चों की जान-पहचान का व्यक्ति था लेकिन पुलिस को यह नहीं पता चल पाया है कि मृतकों के साथ उसका रिश्ता क्या था।

गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने बताया कि हैक्ज-बैरन के पास हथियार हैं और वह बेहद खतरनाक है और कहा था कि वह संभवत: बुधवार की सुबह चोरी हुई काले रंग की 2010 मॉडल की फोर्ड पिकअप गाड़ी चला रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका