लाइव न्यूज़ :

ओमान के सुल्तान पहली विदेश यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे

By भाषा | Updated: July 11, 2021 20:51 IST

Open in App

दुबई, 11 जुलाई (एपी) ओमान के सुल्तान रविवार को सऊदी अरब पहुंचे। यमन में युद्ध खत्म करने के प्रयासों और ओमान में गहराते आर्थिक संकट के बीच पिछले कुछ वर्षों में ओमान के किसी शासक की सऊदी अरब की यह पहली यात्रा है।

सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद, सऊदी अरब के रेड सी कोस्ट से लगे शहर नेओम पहुंचे। सऊदी अरब के शक्तिशाली शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने उनकी अगवानी की। अपने दौरे के दौरान हैथम सऊदी के शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

पिछले साल सत्ता में आने के बाद सुल्तान हैथम पहली विदेश यात्रा पर सऊदी अरब आए हैं, जो दोनों देशों के आपसी हितों को महत्व देने और सऊदी अरब के दबदबे के प्रति ओमान के सम्मान को दिखाता है। ओमान ने हालिया हफ्तों में यमन में संघर्ष खत्म करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। ईरान के समर्थन वाले हुती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन की लड़ाई से यमन में दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट खड़ा हो गया।

सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि सुल्तान ने सऊदी अरब के किंग सलमान से मुलाकात कर दोनों देशों के संबंधों को प्रगाढ़ करने पर चर्चा की। सुल्तान कबूस के लंबे समय तक शासन के बाद ओमान में सत्ता में आए हैथम अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान अन्य नेताओं से भी वार्ता करेंगे।

सऊदी अरब के साथ संबंध मजबूत करने से सुल्तान हैथम (65) को अरबों डॉलर के कर्ज, खराब क्रेडिट रेटिंग और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों से निपटने में आसानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'