लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विमानवाहक पोत का सफल परीक्षण चीन से मिसाइल खतरे को कर सकता है कम

By भाषा | Updated: August 12, 2021 20:08 IST

Open in App

बीजिंग, 12 अगस्त अमेरिकी नौसेना का विमानवाहक पोत ‘जेराल्ड आर फोर्ड’ परीक्षण में पानी में 20 टन विस्फोटक सामग्री में किए गए धमाकों को झेलने में सफल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे चीन की ‘‘किलर मिसाइलों’’ से उत्पन्न खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

अमेरिकी नौसेना ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अमेरिका के सबसे नवीनतम और अत्याधुनिक परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम विमानवाहक पोत का परीक्षण फ्लोरिडा अपतटीय क्षेत्र में रविवार को पूरा हो गया।

यूएस नेवल इंस्टिट्यूट के समाचार पोर्टल यूएसएनआई न्यूज ने कहा कि परीक्षण के तहत पानी में पोत के पास नौसेना ने 40,000 पाउंड विस्फोटक सामग्री में विस्फोट किया जिसे पोत आसानी से झेल गया। इस दौरान न तो कोई हताहत हुआ, न कोई आग लगी और न ही कोई बाढ़ आई।

इस परीक्षण पर चीन की निगाह थी क्योंकि चीनी सेना 2015 से डीएफ-21डी और डीएफ-26 मिसाइलों का गुणगान करती रही है जिन्हें ‘‘किलर मिसाइल’’ कहा जाता है और कहा जाता है कि ये पांच हजार किलोमीटर की दूरी से किसी भी गतिशील विमानवाहक पोत को निशाना बना सकती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका के इस परीक्षण के बाद चीन की ‘‘किलर मिसाइलों’’ से उत्पन्न खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

अमेरिका ने अटलांटिक महासागर में फ्लोरिडा समुद्री जल क्षेत्र में 40,000 पाउंड (20 टन) विस्फोटकों में पानी के भीतर विस्फोट किया जो 3.9 तीव्रता के भूकंप के बराबर है। हर बार विस्फोट पोत के और नजदीक किए गए, लेकिन पोत इन्हें झेलने में सफल रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने और सवाल उठाने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी