श्रीलंका के सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय वापस बुलाया गया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 20:34 IST2021-07-30T20:34:28+5:302021-07-30T20:34:28+5:30

Sri Lankan government employees called back to office | श्रीलंका के सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय वापस बुलाया गया

श्रीलंका के सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय वापस बुलाया गया

कोलंबो, 30 जुलाई कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के खतरे को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा आगाह करने के बावजूद श्रीलंका में सभी सरकारी कर्मचारियों को सोमवार से वापस कार्यालय बुलाया गया है।

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अधिकारियों के घर से काम करने संबंधी परिपत्रों को निरस्त करने का आदेश दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, '' जबकि, अधिकतर सरकारी कर्मचारियों का टीकाकरण हो चुका है, ऐसे में जन सेवाओं की सामान्य बहाली को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।''

वहीं, डॉक्टर के संघ ने कहा कि वायरस के डेल्टा स्वरूप के चलते श्रीलंका में जल्द ही प्रतिदिन करीब 4,000 मामले सामने आने का खतरा बरकरार है जबकि वर्तमान में रोजाना औसतन 1,500 मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

डॉ प्रसाद कोलोंबेज ने कहा कि पिछले 10 दिनों में संक्रमण के कारण 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lankan government employees called back to office

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे