लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका सरकार ने देश में खाद्य पदार्थों की कमी की खबरों को किया खारिज

By भाषा | Updated: September 2, 2021 13:29 IST

Open in App

श्रीलंका की सरकार ने बृहस्पतिवार को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि देश खाद्य पदार्थ की कमी का सामना कर रहा है। साथ ही सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सार्वजनिक सुरक्षा अध्यादेश उनकी जमाखोरी को रोकने के लिए लागू किया गया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 31 अगस्त को आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी को रोकने के उद्देश्य से कीमतों को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन नियम जारी किए थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता किंग्सले रत्नायके ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ राष्ट्रपति ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सार्वजनिक सुरक्षा अध्यादेश के तहत आपातकालीन नियमों को लागू किया है। देश और विदेश के मीडिया के कुछ वर्ग देश में खाद्य पदार्थों की कमी होने की खबरें दे रहे हैं। यह खबरें निराधार हैं।’’ उन्होंने कहा कि कुछ व्यापारी धान, चावल और चीनी जैसी आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी कर रहे थे, जिसके बाद सार्वजनिक सुरक्षा अध्यादेश के तहत आवश्यक खाद्य आपूर्ति पर धाराएं लागू की गईं। इसका उद्देश्य ऐसी जमाखोरी को जब्त करना और उन्हें उचित मूल्य पर वितरण के लिए राज्य के प्रतिष्ठानों को सौंपना था। श्रीलंका में मुद्रा अवमूल्यन और कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण उच्च वैश्विक बाजार कीमतों के कारण अधिकांश आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसके लिए सरकार ने व्यापारियों की जमाखोरी को जिम्मेदारी ठहराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, अभिजात वर्ग से श्रमिक वर्ग की ओर हुआ सत्ता का स्थानांतरण

विश्वश्रीलंका में स्थानीय चुनावों के स्थगित होने पर भड़की हिंसा, 15 जख्मी

विश्वश्रीलंका: पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना 2019 में हुए ईस्टर धमाके के संदिग्ध बनाये गये, कोर्ट ने किया तलब

विश्वराजनीतिक जीवन में सक्रिय नहीं होंगे स्वदेश लौटे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे!, पार्टी के कई कोर सदस्य हुए खिलाफ

विश्वश्रीलंका: मुख्य विपक्षी पार्टी समागी जन बालवेग्या ने कहा, 'गोटबाया राजपक्षे पर चलना चाहिए धन दुरुपयोग का मुकदमा'

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!