लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने तालिबान से सभी वादे निभाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: August 21, 2021 23:13 IST

Open in App

श्रीलंका ने शनिवार को उम्मीद जताई कि अफगानिस्तान में सत्ता पर नियंत्रण करने के बाद तालिबान आम-माफी देने, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने और किसी भी विदेशी को नुकसान नहीं पहुंचाने के अपने वादों का सम्मान करेगा। तालिबान ने मंगलवार को महिलाओं के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता का सम्मान करने, उनसे लड़ने वालों को माफ करने के साथ ही यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि अफगानिस्तान आतंकवादियों के लिए पनाहगाह नहीं बनेगा। तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने आशा जताई कि संगठन सत्ता पर नियंत्रण के बाद किए गए अपने सभी वादों का सम्मान करेगा। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '' श्रीलंका यह जानकर खुश है कि तालिबान ने आम-माफी की पेशकश की है और किसी भी विदेशी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाने का वादा किया है। ऐसे में तालिबान से अपने वादों को निभाने का अनुरोध किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपठानों से निपटना पाक के लिए टेढ़ी खीर?, पाकिस्तान और अफगानिस्तान वार्ता नाकाम

भारतकाबुल वाला क्या लाया, क्या ले गया?, भारत क्या तालिबान के करीब जा रहा है?

विश्वमुत्ताकी से पूछिए कि लड़कियों को स्कूल क्यों नहीं जाने देते?

विश्वश्रीलंका, बांग्लादेश और अब नेपाल?, हमारे पड़ोसी देशों में यह क्या हो रहा है?

विश्वAfghanistan bus accident: ट्रक-बाइक से टकराई बस, ईरान से लौट रहे 79 लोग जिंदा जले, मृतकों में 19 बच्चे शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए