लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका को अगले हफ्ते भारत से कोविड-19 टीका मिलेगा : राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: January 23, 2021 17:41 IST

Open in App

कोलंबो, 23 जनवरी श्रीलंका को अगले हफ्ते भारत से मुफ्त में कोविड-19 टीका प्राप्त होगा, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले ही देश ने ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनका के टीके ‘कोविशील्ड’ के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी थी।

कोलंबो से दक्षिण में स्थित वालाल्लाविता में राष्ट्रपति की मोबाइल सेवा को संबोधित करते हुए राजपक्षे ने आज सुबह कहा, “हमें भारत से टीकों की मुफ्त खेप प्राप्त करने के लिये इस महीने की 27 तारीख से ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।”

राष्ट्रपति ने कहा कि अग्रिम पंक्ति पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों, सेना व पुलिस तथा बुजुर्गों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं डॉक्टरों की तरफ से चेतावनी दी जा रही है कि कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को जल्द से जल्द टीका लगाया जाना चाहिए जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह चरमराने से रोका जा सके।

राष्ट्रपति ने कहा, “हम रूस और चीन से भी कोविड-19 टीका खरीदेंगे।”

राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीकाकरण प्रक्रिया के लिये तीन दिवसीय परीक्षण किया।

भारत ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वह श्रीलंका व आठ अन्य देशों- भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यामां, सेशल्स, अफगानिस्तान और मॉरीशस- को अनुदान सहायता के तहत कोविड-19 टीके भेजेगा।

“पड़ोसी प्रथम” नीति के मुताबिक नेपाल,बांग्लादेश, भूटान और मालदीव को पहले ही भारतीय कोविड-19 टीका अनुदान सहायता के तहत मिल चुका है।

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड का उत्पादन जहां सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा किया जा रहा है वहीं ‘कोवैक्सीन’ का उत्पादन भारत बायोटेक द्वारा किया जा रहा है।

श्रीलंका में अब तक कोविड-19 के 52,964 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 278 मरीजों की जान जा चुकी है।

इस बीच श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री पवित्रा वन्नियाराच्ची भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उनसे पहले चार और संसद सदस्य संक्रिमत पाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते