श्रीलंका को कोवैक्स सुविधा के तहत मिलेंगी ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की 2,64,000 डोज

By भाषा | Published: March 6, 2021 10:49 PM2021-03-06T22:49:10+5:302021-03-06T22:49:10+5:30

Sri Lanka to get 2,64,000 doses of Oxford-AstraZeneca vaccine under Kovacs facility | श्रीलंका को कोवैक्स सुविधा के तहत मिलेंगी ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की 2,64,000 डोज

श्रीलंका को कोवैक्स सुविधा के तहत मिलेंगी ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की 2,64,000 डोज

कोलंबो, छह मार्च (एपी) श्रीलंका ने कहा कि कोवैक्स सुविधा के तहत कोविड-19 टीके की पहली खेप के रूप में रविवार को उसे ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके के 2,64,000 डोज मिलेंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि टीके के ये डोज उसे यूनीसेफ के माध्यम से मिल रहे हैं। यह कोवैक्स सुविधा के तहम मिलने वाले टीके के 14.4 लाख डोज की पहली खेप है। मई के अंत तक चरणबद्ध तरीके से पूरे डोज मिल जाएंगे।

श्रीलंका को भारत में निर्मित टीके का अब तक 10 लाख डोज मिल चुका है। भारत ने उसे आधा नि:शुल्क दिया है जबकि आधा श्रीलंका ने पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से खरीदा है।

श्रीलंका ने जनवरी में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाना शुरू करके टीकाकरण अभियान शुरू किया था। अबतक 6,00,000 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lanka to get 2,64,000 doses of Oxford-AstraZeneca vaccine under Kovacs facility

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे