लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: प्रदर्शनकारियों ने किया पुरानी संसद पर कब्जा, जनता बना रही वीडियो, ले रही सेल्फी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 12, 2022 22:26 IST

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बीते शनिवार को हिंसक प्रदर्शनकारियों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे के निजी आवास को आग के हवाले कर दिया था और राष्ट्रपति गोटबाया राजपश्रे को खदेड़ते हुए राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी कोलंबो की सड़कों पर अभी भी लगातार प्रदर्शनकारी काफी उग्र रूप में नजर आ रहे हैंबीते शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था वहीं आज प्रदर्शनकारियों ने देश की पुरानी संसद पर कब्जा कर लिया है

कोलंबो:श्रीलंका की राजधानी की सड़कें प्रदर्शनकारियों से पटी पड़ी हैं। देश के आर्थिक दिवालियेपन के लिए नाराज लोगों का जत्था इसे राजनीतिक नेतृत्व की चूक बताकर लगातार इसकी आलोचना करता आ रहा है और अब लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है और उनके सामने जीवन-मरण का प्रश्न खड़ा हो गया है। ऐसे में कुछ युवा प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतर आये हैं, जिन्हें कंट्रोल करना श्रलंकाई सेना ओर पुलिस को भी भारी पड़ रहा है।

यही कारण है कि बीते रोज हिंसक प्रदर्शनकारियों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे के निजी आवास को आग को हवाले कर दिया था और राष्ट्रपति गोटबाया राजपश्रे को खदेड़ते हुए राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था।

जानकारी के मुताबिक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की सड़कों पर अभी भी लगातार प्रदर्शनकारी काफी उग्र रूप में नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति भवन पर कब्जे के बाद अब प्रदर्शनकारियों ने अब पुराने संसद भवन पर भी कब्जा कर लिया है। यही नहीं देश की इन इमारतों को भीतर से देखने के लिए आम श्रीलंकाई नागरिक दूर-दूर से पहुंच रहे है।

प्रदर्शाकारियों के कब्जे में इन भवनों के देखने के लिए आम नागरिकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं राष्ट्रपति भवन से लेकर पुराने संसद भवन तक लोग अंदर घुसकर इसके अपना वीडियो भी बना रहे हैं। बीते कई महीनों से आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंकाईयों के सब्र का बांध टूट गया और गुस्साए प्रदर्शनकारी लगातार सरकारी इमारतों पर कब्जा कर रहे हैं।

इसी क्रम में बीते शनिवार को राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने और वहां से करोड़ों की नकदी बरामद करने के बाद अब प्रदर्शनकारियों ने पुराने संसद भवन पर कब्जा कर लिया है। दरअसल ये इमारत राष्ट्रपति भवन से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

साल 1948 में अपनी आजादी के बाद से श्रीलंका अब तक के सबसे भयानक आर्थिक मंदी से गुजर रहा है। लोगों के पास रोजमर्रा से जुड़ी वस्तुओं की भारी किल्लत हो गई है। यही कारण है कि श्रीलंका का आर्थिक गतिरोध अब धीरे-धीरे हिंसक रूप ले रहा है।

टॅग्स :श्रीलंकाColomboGotabaya Rajapaksa
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा