लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका का दावा- 'रावण ने उड़ाया था पहला विमान, 5 साल में कर देंगे साबित, विज्ञापन छपवाकर लोगों से तथ्य जुटाने को कहा

By विनीत कुमार | Updated: July 20, 2020 12:16 IST

श्रीलंका की सरकार की ओर से अखबार में विज्ञापन देकर लोगों से रावण के बारे में उनके पास या उनकी जानकारी में मौजूद तथ्यों को साझा करने को कहा गया है। श्रीलंकाई सरकार के अनुसार इससे रावण को लेकर शोध में मदद मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका का दावा- रावण ने ही पहला विमान उड़ाया था, कई तथ्य साबित करने के लिए हैं मौजूद श्रीलंका के पर्यटन और उड्डयन मंत्रालय की ओर से अखबार में विज्ञापन भी दिए गए, लोगों से जानकारी साझा करने को कहा गया

श्रीलंका की सरकार ने दावा किया है कि पर्याप्त सूचनाएं और तथ्य मौजूद हैं जो साबित कर सकते हैं कि रामायण काल का रावण इस दुनिया में हवाई जहाज उड़ाने वाला पहला शख्स था। साथ ही श्रीलंकाई सरकार ने लोगों से रावण के बारे में अन्य दस्तावेज और सबूत भी सामने लाने को कहा है जिससे तथ्य जुटाने में मदद मिले। 

श्रीलंका के पर्यटन और उड्डयन मंत्रालय की ओर से बकायदा इस संबंध में अलग-अलग अखबारों में विज्ञापन भी जारी किए गए। विज्ञापन में कहा गया है कि लोग रावण से जुड़े कोई दस्तावेज, किताब आदि सरकार से साझा कर सकते हैं।श्रीलंका का पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय अकादमिक स्रोतों के जरिए ये साबित करने की कोशिश करेगा कि 5000 साल पहले रावण ने विमान उड़ाया था और ऐसा करने वाला पहला शख्स था।

रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका के सिविल एविएशन अथॉरिटी के पूर्व उपाध्यक्ष शशि दानतुंज ने कहा, 'रावण एक महान राजा था। वह विमान उड़ाने वाला पहला शख्स था। ये काल्पनिक नहीं है। ये सच्चाई है। इस पर विस्तृत तौर पर शोध की जरूरत है। अगले पांच साल में हम इसे साबित कर देंगे।'

बता दें कि पिछले साल एक सम्मेलन कटुनायके में आयोजित किया गया था। इसमें नागरिक उड्डयन विशेषज्ञों, इतिहासकारों, पुरातत्वविदों, वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया था। यहां श्रीलंका का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंदरानाइक स्थित है। 

सम्मेलन ने इन विशेषज्ञों ने ये निष्कर्ष निकाला था कि रावण ने 5,000 साल पहले श्रीलंका से आज के भारत के लिए उड़ान भरी थी और सुरक्षित वापस लौटने में भी कामयाब रहा था। बताते चलें कि श्रीलंका ने पिछले ही साल अपना पहला उपग्रह 'रावण-1' नाम से अंतरिक्ष में भेजा है। श्रीलंका ने ये उपग्रह 17 अप्रैल, 2019 को लॉन्च किया था।

टॅग्स :श्रीलंकारामायण
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा